Select Date:

हिड़मा एंड कंपनी ने किया हमला जवानों को घेरने पोजिशन लेते दिखे नक्सली 3 जवान हुए हैं शहीद

Updated on 31-01-2024 12:36 PM

छ्त्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच कल हुई मुठभेड़ का ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नक्सली कमांडर हिड़मा की कंपनी नंबर एक के नक्सली जवानों को घेरने के लिए पोजिशन लेते दिख रहे हैं। कैंप पर और सर्चिंग कर रहे जवानों पर हिड़मा के इशारे पर 300 नक्सलियों ने हमला किया है।

मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 14 घायल हैं। 6 नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस ने दावा किया है। जगरगुंडा के जिस टेकलगुड़ा में फोर्स ने नया कैंप खोला है वहां से महज 3 से 4 किमी की दूरी पर ही नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव पूवर्ती है। यह पूरा इलाका हिड़मा के वर्चस्व का है।

हिड़मा के साथ 300 से लेकर 500 लाल लड़ाके

नक्सली कमांडर हिड़मा की कंपनी नंबर 1 यहां सक्रिय है, जिसमें 300 से लेकर 500 लाल लड़ाके हैं। इनके पास आधुनिक हथियार, गोला-बारूद बड़ी मात्रा में हैं। 30 जनवरी को फोर्स हिड़मा के इसी टेकलगुड़ा इलाके को अपने कब्जे में लेने के लिए अचानक पहुंची और नक्सलियों से सामना हो गया।

ऐसे हुआ हमला
हिड़मा के इलाके में कैंप बनाने की प्लानिंग पिछले कई महीनों से चल रही थी। 30 जनवरी को फोर्स पूरी प्लानिंग के साथ कैंप का सामान लेकर टेकलगुड़ा पहुंची और कैंप स्थापित किया। कुछ जवान इलाके की सर्चिंग के लिए निकले। हिड़मा को इसकी जानकारी मिल गई।

इसके बाद हिड़मा के इशारे पर उसकी कंपनी नंबर 1 ने जवानों को घेरने की रणनीति बनाई। हालांकि, पुलिस ने इलाके में ड्रोन कैमरे भी उड़ाए। जिसमें नक्सली जवानों को घेरने के लिए पोजिशन लेते दिखे। जवान संभल पाते इससे पहले ही नक्सलियों ने हमला कर दिया।

इसमें कोबरा बटालियन के 3 जवान शहीद हो गए और 14 जवान घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 6 नक्सली भी ढेर हुए हैं, जिनके शवों को नक्सली अपने साथ लेकर चले गए हैं। फिलहाल, कैंप स्थापित कर दिया गया है।

 हिड़मा को घेरने की है तैयारी
कुछ महीने पहले बस्तर पुलिस ने एक मैप तैयार किया था, जिसमें बस्तर के अलग-अलग जगह कैंप खोलने और नक्सली कमांडर को घेरने की स्ट्रैटजी थी।  नक्सली कमांडर हिड़मा पुलिस से कुछ ही कदम की दूरी पर है। अब टेकलगुड़ा में कैंप खुलने के बाद नक्सली यहां से भी बैकफुट पर होंगे।

जानिए कौन है माड़वी हिड़मा ?

बस्तर के पुर्वती गांव का रहने वाला माड़वी हिड़मा ने गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई की है। उस वक्त इलाके में सक्रिय एक नक्सली ने हिड़मा की एक्टिविटी देख कर उसे संगठन के बाल संघम में भर्ती किया था। हिड़मा की आगे की पढ़ाई नक्सली स्कूल में ही हुई। हिड़मा के फुर्तीले शरीर को देखते हुए नक्सलियों ने इसे अपने LOS ग्रुप में शामिल किया था। हिड़मा की बनाई योजना में माओवादियों को कई कामयाबी भी मिली।

नारायणपुर, बीजापुर, गढ़चिरौली क्षेत्र में कई सालों तक सक्रिय था। फिर बड़े लीडरों ने कोंटा एरिया कमेटी के जॉइंट प्लाटून का कमांडर बनाया था। वहीं 2007 से लेकर 2021 तक इसने कई बड़ी नक्सल घटनाओं को अंजाम दिया। साथ ही वर्तमान में यह नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन नंबर 1 का कमांडर और DKSZC मेंबर भी है। इस पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद:बीजापुर में 14 जवान घायल, 6 माओवादी भी मारे गए; CM साय बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गए। जबकि 14 जवान घायल हुए। जगदलपुर से घायल जवानों को रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने घायलों से मिलकर हालचाल जाना। बस्तर आईजी पी सुंदरराज का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सली भी मारे गए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.