कैंसर से लड़ाई में हिना खान ने कटवाए अपने बाल, कीमोथेरेपी से पहले 6 मिनट का वीडियो देख जोर से धड़कने लगेगा दिल
Updated on
04-07-2024 12:25 PM
एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी और वह इस बीमारी से लड़ने की अपनी यात्रा में सभी को साथ ले रही हैं। अब, हिना ने कीमोथेरेपी सेशन से पहले अपने बाल काटते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पहला कदम उठाते ही हिना मुस्कुराती हैं, बाद में रोने लगती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है।
एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी और वह इस बीमारी से लड़ने की अपनी यात्रा में सभी को साथ ले रही हैं। अब, हिना ने कीमोथेरेपी सेशन से पहले अपने बाल काटते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पहला कदम उठाते ही हिना मुस्कुराती हैं, बाद में रोने लगती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक नोट भी शेयर किया है।
हिना खान ने कटवाए अपने बाल
Hina Khan ने एक जोरदार नोट के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इसमें लिखा है, 'आप बैकग्राउंड में मेरी मां की कश्मीरी भाषा में विलाप करती हुई आवाज सुन सकते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद को कुछ ऐसा देखने के लिए तैयार किया था जिसकी उन्होंने कभी कल्पना करने की हिम्मत भी नहीं की थी। दिल तोड़ने वाली भावनाओं के लिए हम सभी के पास शब्द नहीं हैं।'
औरतों का दिल छूने वाला पोस्ट
उन्होंने आगे लिखा, 'यहां मौजूद सभी खूबसूरत लोगों के लिए, खासकर महिलाएं जो एक ही लड़ाई लड़ रही हैं, मुझे पता है कि यह कठिन है, मैं जानती हूं कि हम में से अधिकांश के लिए, हमारे बाल वह ताज हैं जिन्हें हम कभी नहीं उतारते हैं। लेकिन क्या होगा यदि आप इतनी कठिन लड़ाई का सामना कर रहे हों कि आपको अपने बाल- अपना गौरव, अपना ताज खोना पड़े? यदि आप जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे। और मैं जीतना चुनती हूं।'
हिना खान ने लिखा इमोशनल नोट
नोट में आगे लिखा है, 'मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है। मैं अपने खूबसूरत बालों को झड़ने से पहले ही छोड़ देना चाहती हूं। मैं इस मानसिक तनाव को कई हफ्तों तक सहन नहीं करना चाहती थी। इसलिए, मैंने अपना ताज छोड़ना चुना क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मेरा असली ताज मेरा साहस, मेरी ताकत और मेरे लिए मेरा प्यार है। और हां.. मैंने इस फेज के लिए एक अच्छी विग बनाने के लिए अपने बालों के इस्तेमाल करने का सोचा है। बाल वापस उग आएंगे, भौहें वापस आ जाएंगी, घाव मिट जाएंगे, लेकिन आत्मा बरकरार रहनी चाहिए।'
ऐसे लड़ रहीं कैंसर की लड़ाई
हिना ने अंत में लिखा, 'मैं अपनी कहानी, अपनी यात्रा रिकॉर्ड कर रही हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खुद को गले लगाने के मेरे प्रयास हर किसी तक पहुंचें। अगर मेरी कहानी किसी के लिए इस कष्टदायी अनुभव के एक दिन को भी बेहतर बना सकती है, तो यह इसके लायक है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…