Select Date:

हिना खान पूरे फॉर्म में काम पर लौटीं, कुछ ही घंटे पहले सोशल मीडिया पर लिखी थी ऐसी बात कि भावुक हो उठे फैन्स

Updated on 06-01-2025 04:19 PM
हिना खान पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से काफी बहादुरी से लड़ रही हैं। हिना खान की अगली फिल्म 'गृह लक्ष्मी' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस वक्त सोशल पर उनका एक पोस्ट लोगों को काफी इमोशनल कर रहा है।
हिना खान एक तरफ जहां वो हॉस्पिटल में इस बीमारी के दर्द से गुजर रही होती हैं वहीं दूसरी तरफ उसी दर्द पर जीत हासिल करने के लिए जिंदगी के खूबसबूरत पलों को लगातार बुन रही हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जहां हॉस्पिटल और अपने ट्रीटमेंट की कहानी सुनाती हैं, वहीं वो अपने हर खूबसूरत पलों की झलकियां भी दिखाती हैं जिन्हें हर कीमत पर जीना उन्होंने अपना टारगेट बना लिया है। हिना लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट किया है

ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 3 से जंग लड़ रही हैं हिना खान

पिछले साल सितंबर में हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 3 से जंग लड़ रही हैं। इसके बाद से उन्होंने अपने इलाज को लेकर भी कई पोस्ट किए, जिसने लोगों को खूब इमोशनल किया और सभी उनके लिए दुआएं भी कर रहे हैं। अब हाल ही में हिना खान ने एक पोस्ट किया है

हिना खान ने जताया ऊपरवाले पर भरोसा

इस पोस्ट में हिना खान ने लिखा, 'जब तक ऊपरवाला है तब तक धरती पर कोई नहीं है जो मुझे तोड़ सके।' हिना के इस पोस्ट से उनकी हिम्मत का साफ पता लग रहा है कि वो हार मानने वालों में से नहीं हैं।

वीडियो में हिना अपने हेल्थ पर बातें करती दिख रहीं हैं

वहीं हिना पिछले दिनों अपने काम पर लौटी दिखी हैं। हिना लगातार अपने प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। हाल ही में वो एक सेट पर दिखीं , जहां उनके लुक को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में हिना अपने हेल्थ पर बातें करती दिख रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस से वहां मौजूद पपाराजी ने पूछ कि वो कैसी हैं? इसपर हिना खान जवाब में कहती हैं- मैं ठीक हूं, आप लोग कैसे हैं? इसके बाद हिना कहती हैं- मेरी हेल्थ अच्छी है। एक और वीडियो में हिना कहती हैं- मेरी तबीयत शानदार है, आप लोग दुआ करें।

हिना खान की अगली फिल्म 16 जनवरी को रिलीज

इसी के साथ हिना खान की अगली फिल्म 'गृह लक्ष्मी' 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, जिसमें चंकी पांडे और राहुल देव अहम भूमिका में हैं। हिना खान की ये फिल्म EPIC ON पर रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.