Select Date:

BB-18 में बतौर गेस्ट नजर आएंगी हिना खान:कंटेस्टेंट को करेंगी मोटिवेट

Updated on 22-11-2024 04:51 PM

एक्ट्रेस हिना खान 'बिग बॉस 18' में खास मेहमान बनकर नजर आएंगी। आज यानी की 22 नवंबर को वह 'वीकेंड का वार' एपिसोड के लिए शूट करेंगी। अपने मजबूत पर्सनालिटी और प्रेरणादायक सफर के लिए जानी जाने वाली हिना घर के कंटेस्टेंट्स को मोटिवेशन और पॉजिटिविटी का मैसेज देंगी।

हिना और सलमान खान के बीच गहरा रिश्ता है। 'बिग बॉस 11' के दौरान सलमान ने उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी की कई बार तारीफ की थी। उस सीजन में हिना ने अपने गेम और बेबाक अंदाज से सभी को इम्प्रेस किया था। सलमान और हिना को एक बार फिर 'बिग बॉस' के मंच पर साथ देखना ऑडियंस के लिए खास पल होगा।

कुछ महीने पहले हिना ने अपनी ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज-3 की बात सबके सामने रखी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जर्नी शेयर की। उनकी कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल हालातों का सामना कर रहा है। ऑडियंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह घर के कंटेस्टेंट्स को अपने एक्सपीरियंस से प्रेरित करेंगी और शो के उतार-चढ़ाव से डील करने की सलाह देंगी।

हिना का बिग बॉस के साथ पुराना और खास रिश्ता रहा है। 'बिग बॉस 11' में वह पहले रनर-अप रहीं। उनके कॉन्फिडेंस और गेम प्लान ने फैंस का दिल जीता था। इस बार, मेहमान के तौर पर उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास होगी।

हालांकि, हिना हाल ही में फैशन शोज में रैंप वॉक करती नजर आई थीं और उनकी हिम्मत को खूब सराहा गया। लेकिन यह उनकी पहली ऑन-स्क्रीन वापसी होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि 'बिग बॉस 18' में उनकी मौजूदगी न केवल शो को खास बनाएगी बल्कि उनके फैंस के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.