अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुन सकते हैं हिंदू... हिंदुओं की समिट में बोले सांसद- देश के लिए बहुत कुछ किया!
Updated on
15-06-2023 07:27 PM
वॉशिंगटन : भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने अमेरिकी कांग्रेस में एक 'हिंदू कॉकस' बनाने की योजना की घोषणा की है जो समान विचारधारा वाले सांसदों को एक मंच पर लाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश में हिंदुओं के खिलाफ कोई नफरत और कट्टरता न हो। मिशिगन के 13वें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले थानेदार ने बुधवार को कैपिटल विज़िटर सेंटर में पहले हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन में यह घोषणा की। 'अमेरिकन4हिंदूस' की ओर से आयोजित और 20 अन्य संगठनों की ओर से समर्थित शिखर सम्मेलन में देश भर के हिंदू समुदाय के नेताओं ने शिरकत की।
थानेदार ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हर एक व्यक्ति को धर्म चुनने और उन्हें उस भगवान की पूजा करने का अधिकार हो, जिसे वे बिना किसी दबाव के अपनाते हैं। साथ ही उन लोगों के प्रति कोई भेदभाव या नफरत न हो जो भगवान में विश्वास न करते हों। थानेदार ने कहा, 'ये मौलिक स्वतंत्रताएं हैं। ये मौलिक मानवाधिकार हैं।' जॉर्जिया के छठे जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने इस सम्मेलन में अगस्त में द्विदलीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के भारत जाने की घोषणा की।
'हिंदुओं ने अमेरिका के लिए बहुत कुछ किया'
मैककॉर्मिक ने कहा, 'इस अप्रवासी आबादी के लिए मेरे मन में बहुत आदर है जिसने अमेरिका में इतना कुछ किया है।' मैककॉर्मिक ने कहा कि उन्होंने बार-बार कहा है कि समुदाय जागरूक है और महसूस करता है कि उनके पास वास्तव में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चयन करने की शक्ति है। उन्होंने कहा, 'मैं बस कहने के लिए यह नहीं कह रहा। आप के पास वास्तविक शक्ति है।'
'हिंदू अमेरिकियों को देंगे आवाज'
Americans4Hindu के चेयरपर्सन डॉ रोमेश जापरा ने इस कार्यक्रम में कहा, 'हमारे हिंदू मूल्य पूरी तरह से अमेरिकी संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप हैं। वे भगवद गीता से संबंध रखते हैं। इसलिए हम हिंदू अमेरिकियों को एक आवाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जापरा हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन के मुख्य आयोजक थे। उन्होंने कहा, 'यह अब तक का पहला शिखर सम्मेलन है जिसे हम राजनीतिक जुड़ाव के लिए आयोजित कर रहे हैं।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…