मां को क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता, लेकिन बेटे ने IPL में मचा दिया बवाल, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को चटाई धूल
Updated on
12-05-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश आर्या (56) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 59) की शानदार पारियों के दम पर 210/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही और एक समय स्कोर 74/4 था। यहां से अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने पारी को संभाला, लेकिन मैच का असली फिनिशिंग टच युवा माधव तिवारी और आशुतोष शर्मा ने दिया। माधव ने न केवल गेंद से 2 विकेट लिए, बल्कि दबाव के क्षणों में बेखौफ बल्लेबाजी कर टीम को 19 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
माधव तिवारी का सफर
मैच के बाद मुस्कुराते हुए माधव ने बताया कि उन्हें बचपन से ही बल्लेबाजी करना पसंद था, जबकि गेंदबाजी उन्हें थका देने वाला काम लगता था। इंदौर में पले-बढ़े माधव को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमेय खुरासिया ने एक संपूर्ण ऑलराउंडर के रूप में तैयार किया। माधव ने कहा, 'मेरे कोच जानते थे कि एक ऑलराउंडर होने के क्या फायदे हैं। जब मुझे इसकी अहमियत समझ आई, तो मैंने दोनों विभागों में बराबर मेहनत शुरू कर दी।'

परिवार का साथ और भारतीय टीम का सपना
माधव तिवारी के पिता ट्रांसपोर्ट बिजनेस में हैं और उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए कभी सुविधाओं की कमी नहीं होने दी। माधव ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के अटूट सहयोग को दिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां को क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है, लेकिन फिर भी वह उन्हें सपोर्ट करती हैं। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनके पैर जमीन पर हैं। उन्होंने बड़ी सादगी से कहा, 'मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना और सर्वश्रेष्ठ बनना है, लेकिन मुझे पता है कि अभी मुझे अपने खेल में और भी शार्पनेस लाने के लिए बहुत मेहनत करनी है।'
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…