छपरी लोगों का फेवरेट त्योहार होली होता है... फराह खान के कमेंट पर भड़के यूजर्स- माफी मांगो, वरना जनता जवाब देगी
Updated on
21-02-2025 01:12 PM
फराह खान इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं, जिसे वह जज कर रही हैं। हाल ही उन्होंने शो के एक एपिसोड में होली को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसपर यूजर्स भड़क गए। फराह ने कहा था कि सारे छपरी लोगों का फेवरेट फेस्टिवल होली होता है। यह कमेंट यूजर्स को नागवार गुजरा और वो फराह को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। फराह ने 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में जो कहा था, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह एक BTS वीडियो है, जिसमें पीछे एक्टर गौरव खन्ना और शेफ विकास खन्ना आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं फराह खान कैमरे में देखकर कह रही हैं- सारे छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है। ये याद रखना।'
फराह खान पर भड़के यूजर्स- हिम्मत है तो ईद पर भी ज्ञान दें
फराह के इस कमेंट पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। कुछ यूजर्स ने जहां इसे वाहियात बताया तो वहीं कुछ ने फराह खान से माफी मांगने की डिमांड की। एक यूजर ने लिखा, 'होली को 'छपरी लड़कों' का त्योहार बताने वाली फराह खान में हिम्मत है तो यही ज्ञान ईद पर भी दे! हिंदू त्योहारों का अपमान करना सेक्युलरिज़्म नहीं, मानसिक दिवालियापन है। माफी मांगो, वरना जनता जवाब देना जानती है।'
'फराह ने फिर 'ओम शांति ओम' में क्यों होली मनाई?'
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर होली छपरियों के लिए है, तो फिर फराह ने क्यों शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में होली मनाई थी?'
'ईद पर कुछ बोला तो विवाद हो जाएगा'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब हम ईद पर कुछ बोल देंगे तो विवाद हो जाएगा।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…