सोने की खान के लिए खून की होली! बिना डायलॉग 15 सेकेंड चियान विक्रम को देख सिहर उठेंगे आप
Updated on
01-11-2023 03:01 PM
साउथ के फेमस एक्टर चियान विक्रम की एक दमदार फिल्म अगले साल थिएटर पर दस्तक देने वाली है और इसकी पहली झलक आज देखने को भी मिल गई है। उनकी अगली फिल्म का नाम है 'थंगालन', जिसका दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। आपने अब तक 'पुष्पा' में लाल चंदन की तस्करी और KGF में कोयला खदान पर जबरदस्त कहानी देखी, अब इस मूवी में दिखाई जाएगी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी, जोकि सच्ची घटना पर बेस्ड है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में बिना डायलॉग के ही विक्रम को देख सिहर जाएंगे आप।
'Thangalaan' मूवी में चियान विक्रम के अलावा मालविका मोहनन को लीड रोल में देखा जाएगा। इनके अलावा पार्वती थिरुवोथु, पसुपति, डैनियल कैल्टागिरोन और हरिकृष्णन अंबुदुरई भी हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने पहले ही अनाउंस कर दिया था कि ये फिल्म 26 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
ये हैं फिल्म के डायरेक्टर
'थंगालन' मूवी के डायरेक्टर Pa Ranjith हैं। इसे के ई ज्ञानवेलराजा ने प्रोड्यूस किया है। इस मूवी के अलावा चियान विक्रम को 'ध्रुव नटचतिरम अध्याय एक - युद्ध कांडम' में भी देखा जाएगा, जोकि हाई एक्शन ऑक्टेन मूवी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…