हॉलीवुड एक्शन स्टार रिचर्ड राउंडट्री का 81 साल की उम्र में निधन, पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर
Updated on
25-10-2023 03:44 PM
हॉलीवुड के दिग्गज स्टार और एक्शन हीरो रहे रिचर्ड राउंडट्री का निधन हो गया है। 81 वर्षीय एक्टर लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। रिचर्ड राउंडट्री को 'शाफ्ट' फिल्म फ्रैंचाइज से पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 1971 में उन्होंने इस फ्रैंचाइज में जॉन शाफ्ट का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। रिचर्ड राउंडट्री के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर पेट्रिक मेकमिन ने की।
'हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक, Richard Roundtree ने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। वह पेन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। वह ब्रेस्ट कैंसर सर्वावइर भी थे। रिचर्ड राउंडट्री को 1993 में ब्रेस्ट कैंसर होने के बारे में पता चला था। लेकिन उन्होंने इसे मात दे दी थी। पर कुछ साल बाद ही वह पैंक्रियाज कैंसर की चपेट में आ गए।
रिचर्ड राउंडट्री को ऐसे मिला स्टारडम
रिचर्ड राउंडट्री 1971 में आई फिल्म 'शाफ्ट' में प्राइवेट डिटेक्टिव के रोल से चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने इस फ्रैंचाइज की लगभग सभी फिल्मों में जॉन शाफ्ट का किरदार निभाया। रिचर्ड राउंडट्री ने 1977 में आई टीवी सीरीज 'रूटस' में भी काम किया था। रिचर्ड राउंडट्री की जो पॉपुलर फिल्में रही हैं, उनमें 'शाफ्ट' फ्रेंचाइज के अलावा Once Upon a Time When We Were Colored और 'मैन फ्राइडे' जैसे नाम शामिल हैं।
अभी रिलीज होनी थीं रिचर्ड राउंडट्री की 3 फिल्में
अपने अब तक के करियर में करीब 159 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। रिचर्ड राउंडट्री के पास अभी तीन फिल्में और थीं, जो जल्द रिलीज होतीं। लेकिन इससे पहले ही एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…