कई चोटियों की चढ़ाई कर चुका है यह ब्रिटिश गोरखा
हरि बुद्ध मागर के कृत्रिम पैरों को ब्रिटेन में फिट किया गया था। उन्होंने इन पैरों के साथ आइल ऑफ वाइट के चारों ओर कयाकिंग से लेकर मोरक्को में माउंट टूबकल के साथ-साथ स्कॉटलैंड में बेन नेविस और यूरोप में मोंट ब्लांक सहित कई चोटियों पर चढ़ाई की। उनका सपना एवरेस्ट की चढ़ाई करने का था, लेकिन एक नेपाली कानून, जो पर्वतों पर दोनों पैरों से अपंग या अंधे लोगों के पर्वतारोहण पर प्रतिबंध लगाता है, ने उनका रास्ता रोक दिया। 2018 में नेपाल की शीर्ष अदालत ने उस कानून को रद्द कर दिया और दिव्यांगों के भी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने का रास्ता खुल गया।
