Select Date:

हमास-इजरायल युद्ध में कूदे हूती विद्रोही, ईरान समर्थकों ने दागी मिसाइल, अमेरिका ने किया नाकाम

Updated on 20-10-2023 02:34 PM
तेल अवीव: हमास और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। यह युद्ध अरब देशों में न फैले इसे देखते हुए अमेरिका ने युद्धपोत तैनात किए हैं। लेकिन ऐसा लगता नहीं कि इजरायल के दुश्मन अमेरिका के होते हुए भी चुप बैठने वाले हैं। मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिका के एक युद्धपोत ने गुरुवार को कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया। अधिकारियों के मुताबिक यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई थी। अमेरिका ने 2-3 मिसाइलों को हवा में ही मार दिया।

गुरुवार को पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने पुष्टि की कि यूएसएस कार्नी ने तीन जमीन से हमला करने वाली मिसाइलों के साथ-साथ कई ड्रोनों को मार गिराया। यह मिसाइल ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों की ओर से लॉन्च किया गया था। उन्होंने एक ब्रीफिंग में कहा, 'यह कार्रवाई वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन है, जिसे हमने मध्य पूर्व में बनाया था और हम अपने सहयोगियों और इस क्षेत्र में हमारे हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल को तैयार हैं।'

यमन से लांच की गई थी मिसाइल

राइडर ने कहा कि किस लक्ष्य को निशाना बनाया जा रहा था, यह अभी पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल यमन से लॉन्च हुआ और लाल सागर के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा था, ऐसे में संभवतः इसका निशाना इजरायल था। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कार्नी बुधवार को स्वेज नहर से होते हुए लाल सागर में प्रवेश कर गया। अमेरिकी फ्लीट फोर्सेज कमांड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने मे यह मदद करेगा।

अमेरिका के बेस पर हमला


यह घटना हाल के दिनों में इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी रहने के कारण क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद हुई है। सीरिया और इराक में ड्रोन के जरिए अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। राइडर ने कहा कि सीरिया में बेस पर किए गए हमले में सैनिकों को मामूली चोट आई है। राइडर के मुताबिक बुधवार को दो ड्रोन ने सीरिया में अल-तनफ गैरीसन को निशाना बनाया, जहां अमेरिका और ISIS विरोधी सेनाएं साथ हैं। राइडर के मुताबिक एक ड्रोन को मारा गया और एक को नष्ट कर दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.