Select Date:

वायु प्रदूषण कितना खतरनाक? हर साल 15 लाख मौतें

Updated on 11-11-2022 05:44 PM

प्रदूषण चाहे किसी भी तरह का हो इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए नुकसानदेह है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोग अब ज्यादा बीमार हो रहे है और यह बीमारी लोगों की जान तक ले रहा है। कनाडा के शोधकर्ताओं ने हाल ही में प्रदूषण को लेकर चौंकाने वाले दावे किए है। शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रदूषण के कारण दुनियाभर में हर साल 15 लाख लोगों की मौत समय से पहले हो जाती है। 

शोधकर्ताओं ने बताया कि दुनियाभर में हर साल 15 लाख लोगों की समय से पहले मृत्यु की वजह महीन प्रदूषण कण (पीएम 2.5) हो सकते हैं। वहीं, अध्ययन में पाया गया है कि वायु प्रदूषण का कम स्तर सोच से कहीं अधिक खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हाल के आकलन के अनुसार, हर साल वायु प्रदूषण के बारीक कणों से लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण 42 लाख से अधिक लोगों की समय से पहले मृत्यु हो जाती है।

साइंस एडवांसेज पत्रिका में शोध प्रकाशित पत्रिका साइंस एडवांसेज में प्रकाशित अध्ययन से संकेत मिलता है कि प्रदूषण के इन महीन कणों के संपर्क में आने से दुनियाभर में हर साल होने वाली मौत अनुमान से कहीं अधिक हो सकती है। कनाडा में मैकगिल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर तथा मुख्य अनुसंधानकर्ता स्कॉट विचेंथल ने कहा, बाहरी पीएम 2.5 हर साल 15 लाख अतिरिक्त मौत के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

प्रदूषण के लिए भारत-चीन से मुआवजे की मांग
मिस्र के शर्म अल-शेख में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी-27 के दौरान भारत और चीन से मुआवजे की मांग की गई है। द्वीपीय देश एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा, बड़े पैमाने पर प्रदूषण के लिए जिम्मेदार अर्थव्यवस्थाएं, जिनमें चीन और भारत भी शामिल हैं। इन्हें जलवायु परिवर्तन से आने वाली आपदाओं के बाद देशों के पुनर्निर्माण के लिए जलवायु मुआवजा देना चाहिए।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'खराब' श्रेणी में रही
भाषा के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और आने वाले दिनों में हवाओं की रफ्तार में संभावित वृद्धि के परिणामस्वरूप इसमें सुधार की संभावना जताई गई है। सरकारी एजेंसियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों की आवाजाही पर 13 नवंबर तक रोक रहेगी। परिवहन विभाग की एक समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.