बेलीज भी ब्रिटिश शासन से बाहर आने को तैयार
जमैका के पड़ोसी देश बेलीज में भी ऐसी ही भावनाएं पनप रही हैं। बेली एक पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रह चुका है। यहां की जनता भी ब्रिटिश राजशाही से दूर जाना चाहती है। बेलीज के प्रधानमंत्री जॉन ब्रिसेनो ने द गार्जियन अखबार को बताया था कि काफी संभावना है कि उनका देश गणतंत्र बनने वाला अगला राष्ट्रमंडल क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि चार्ल्स के राज्याभिषेक ने उनके सहयोगियों के बीच कोई उत्साह नहीं पैदा किया है। बेलीज देश ने पिछले साल गणतंत्र बनने के तरीकों पर गौर करने के लिए एक संवैधानिक आयोग बनाने का कानून पारित किया। ब्रिसेनो ने कहा कि वह अपनी सिफारिशें, अगले साल, एक जनमत संग्रह के लिए रखेंगे, लेकिन संसद के माध्यम से देश की राजशाही को संभावित रूप से समाप्त करने से इंकार नहीं किया।
