करवा चौथ पर आपके कितने की लगवाई मेहंदी, देखिए दिल्ली-NCR में क्या चल रहा रेट
Updated on
01-11-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: 1 नवंबर यानी आज करवाचौथ का त्योहार है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। सुहागिन महिलाएं सज-धज कर रात को चांद के दीदार के साथ अपना व्रत खोलती हैं। करवाचौथ पर 16 श्रृंगार की परंपरा है, जिसमें मेहंदी का खास महत्व है। करवाचौथ पर मेहंदी का मार्केट सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। मेहंदी लगाने का बिजनेस हर साल की तरह इस साल भी अच्छा रहा। 200 रुपये से लेकर 1800 से 2000 रुपये तक लोगों ने मेहंदी लगवाए।
मेहंदी का रेट
मेहंदी का रेट यूं तो उसके डिजाइन पर निर्भर करता है। जैसा डिजाइन उस हिसाब से उसकी कीमत होती है। आम तौर जो मेहंदी आप 50 से 100 रुपये में लगवा लेते हैं उसका रेट करवाचौथ के दिन 200 से 500 रुपये तक पहुंच जाता है। कीमत में डबल से भी अधिक का अंतर आ जाता है। सामान्य दिनों में एक हाथ पर मेहंदी लगाने का रेट 50 या 100 रुपये से शुरू होता है। लेकिन करवाचौथ पर यह बढ़कर मनमाने रेट पर पहुंच जाता है।
करवा चौथ पर मेहंदी के रेट की बात करें तो सिर्फ एक हाथ में मेहंदी लगाने के लिए आपको 200 रुपये खर्च करने पड़े। वहीं अगर डिजाइन लंबा है और हथेली के बाहर तक डिजाइन बनवाना है तो तो रेट दो सौ से बढ़कर पांच सौ तक पहुंच जाएगा। हाथ पर मेहंदी के 200 तो कोहनी तक मेहंदी लगाने के 400 से 500 रुपये रेट निर्धारित किया गया है। अगर दोनों हाथों में लगवाना है तो आपको 1000 रुपये तक खर्च करने होंगे। सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि टाइमिंग का भी फर्क करता है। महिलाएं देर शाम अपने घर का काम खत्म कर मेहंदी लगवाना पसंद करती है। उस वक्त रेट और अधिक पहुंच जाता है। दिल्ली के हनुमान मंदिर पर देर रात तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। सिर्फ मेंहदी ही नहीं ब्यूटी पार्लर की बुकिंग भी फुल है। सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने पार्लर में प्री बुकिंग करवा रखी है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में भी लोगों ने टेबल बुक कर रखे हैं, ताकि चांद देखने के बाद डिनर के लिए वहां पहुंच सके।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…