बब्बर खालसा को फिर से खड़ा कर रहा था निज्जर
हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। उसने कनाडा में रनहे वाले मनदीप सिंह के साथ मिलकर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के लिए फंडिंग इकट्ठा की थी। उसकी कोशिश खालिस्तान समर्थक संगठनों की एक बड़ी फौज खड़ा करने की थी। निज्जर दूसरे खालिस्तानी संगठनों के साथ भी मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहा था।
भारत में 10 लाख का इनामी था निज्जर
भारत ने खालिस्तान कमांडो फोर्स के सरगना हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। निज्जर पर 2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही थी। एनआईए ने ही निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने रची थी।
