Select Date:

कितनी सुरक्षित है आपकी कार, अक्टूबर से देश में ही होगा टेस्ट, सेफ्टी स्टार रेटिंग भी मिलेगी

Updated on 23-08-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: अब अपने देश में ही कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी स्टार रेटिंग दी जा सकेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भारत NCAP (न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम) और एआईएस-197 के तहत कारों को दी जाने वाली स्टार रेटिंग की शुरुआत की। 1 अक्टूबर से कार निर्माता इस सिस्टम के तहत अपनी कारों की सेफ्टी के लिहाज से स्टार रेटिंग करा सकेंगे। इसमें फाइव स्टार से लेकर सिंगल स्टार रेटिंग शामिल होगी। जो कार जितने सुरक्षा मानकों पर खरी उतरेगी, उसे उसी हिसाब से स्टार रेटिंग दी जाएगी। हालांकि स्टार रेटिंग से कारों की कीमतें बढ़ने की आशंका है। इसका फर्क कारों की कीमत पर कितना पड़ेगा, यह आने वाला वक्त बताएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि फिलहाल कार बनाने वाली कंपनियों के लिए सेफ्टी स्टार रेटिंग अनिवार्य नहीं है। इसे वैकल्पिक रखा गया है। वे स्वेच्छा से अपनी कारों का सेफ्टी ऑडिट करा सकते हैं। ये ऑडिट पहले विदेशों में कराया जाता था। देश में हर दिन एक हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में 400 लोगों की मौत हो जाती हैं। कारों की स्टार रेटिंग से यह स्थिति सुधरेगी।

ग्लोबल स्टैंडर्ड से कम नहीं

भारत एनसीएपी किसी भी स्तर पर ग्लोबल एनसीएपी से कम नहीं होगा। इसे भारत की सड़कों, ड्राइविंग पैटर्न और अन्य तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है। कार बनाने वाली कंपनियों के लिए यह टेस्ट कराना अभी वैकल्पिक है। अधिकतर देशों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हेडऑन एक्सीडेंट के मामले काफी देखे जाते हैं। लेकिन भारत में ट्रैफिक सिस्टम काफी अलग है। यहां लोग लेन ड्राइविंग करने में लापरवाही बरतते हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही भारत में किए जाने वाले क्रैश टेस्ट के लिए हेडऑन, साइड से टक्कर और अन्य तरह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह टेस्ट किए जाएंगे।

इनमें आमने-सामने, साइड और पोल साइड इंपेक्ट को जांचने वाले टेस्ट थ्री, फोर और फाइव स्टार रेटिंग वाले में अनिवार्य रूप से किए जाएंगे। कारों पर स्टार रेटिंग के स्टीकर लगाए जाएंगे। जिससे उपभोक्ताओं को कार खरीदते समय स्टार रेटिंग के बारे में जानकारी रहे। एक्सपर्ट पीयूष तिवारी का कहना है कि यह किसी भी स्तर पर ग्लोबल एनसीएपी से कम नहीं होगा। मानक बनाते समय इस बात का ख्याल रखा गया है कि कारों के क्रैश टेस्ट में वह तमाम जांच होनी चाहिए। जिनसे सड़क दुर्घटनाओं में कार सवारों की जान जाने का खतरा अधिक से अधिक रहता है। कुछ देशों में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं कुछ अलग नेचर की हो सकती है। लेकिन भारत के लिहाज से इसमें काफी काम किया गया है। क्योंकि, यहां का ट्रैफिक सिस्टम एकदम अलग है।

रेटिंग के लिए कैसे होंगे मानक

अधिकारियों ने बताया कि जिस कार को फाइव स्टार रेटिंग दी जाएगी। उस कार का 68 तरह का क्रैश टेस्ट किया जाएगा। इसमें 27 तरह की जांच बड़ों के लिए और 41 तरह की जांच बच्चों के लिहाज से की जाएंगी। इन तमाम टेस्टों पर खरी उतरने वाली कारों को ही फाइव स्टार रेटिंग दी जाएगी। अगर इसमें कुछ कमी रह जाती है तो उसी हिसाब से उसकी रेटिंग कम कर दी जाएगी। फोर स्टार रेटिंग में बड़ों और बच्चों के लिए 22 और 35 तरह के टेस्ट, थ्री स्टार रेटिंग में 16 और 27, डबल स्टार में 10 और 18 और सिंगल स्टार रेटिंग में बड़ों के लिए चार तरह के और बच्चों के लिहाज से नौ तरह के क्रैश टेस्ट किए जाएंगे।


क्या कम होंगे सड़क हादसे

पिछले साल टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त की कार हादसे में मौत के बाद सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की गई थी। सेफ्टी स्टार रेटिंग के पीछे मकसद ऐसी सड़क दुर्घटनाओं को रोकना ही है। दावा किया जा रहा है कि नये सुरक्षा मानकों में न केवल आगे-पीछे के क्रैश टेस्ट किए जाएंगे, बल्कि कार के दोनों साइडों के भी क्रैश टेस्ट होंगे लेकिन बड़ा सवाल यह होगा कि इसकी निगरानी कैसे होगी। यह भी देखना होगा कि कहीं कार कंपनियां इन फीचर्स के नाम पर कार की कीमतों को बेतहाशा तरीके से न बढ़ा दें। इसके साथ ही दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़कों को भी सुरक्षित बनाना होगा। गाड़ी चलाने वालों का ड्राइविंग सेंस बेहतर करने की कोशिशें भी जारी रखनी होंगी। तभी पूरे विश्व में सबसे अधिक दुर्घटना वाले देश की लिस्ट से हम बाहर आ सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.