Select Date:

पाकिस्‍तान में कैसे गई आतंकी शाहिद लतीफ की जान, खुला पठानकोट हमले के मास्‍टरमांइड की हत्‍या का राज!

Updated on 12-10-2023 02:02 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में एक और आतंकी शाहीद लतीफ ढेर हुआ है। बुधवार को उसके मारे जाने की खबरें आई हैं। लतीफ भारत में साल 2016 में हुए पठानकोट आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड था। जैश-ए-मोहम्‍मद का आतंकी शाहीद सियालकोट में मारा गया। मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उसकी हत्‍या कर दी। गुंजरावाला का रहने वाला लतीफ भारत का मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी था। उसकी मौत उन आत‍ंकियों की लिस्‍ट में नया नाम है जो भारत के खिलाफ साजिश कर चुके थे। लेकिन अब लतीफ की मौत को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लतीफ की हत्‍या जमीन के विवाद में की गई है।

नमाज के बाद हमला
बुधवार तड़के तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने 53 साल के लतीफ और उसके भाई हारिस हाशिम पर हमला किया। लतीफ पर हमला दस्का शहर में नूर मदीना मस्जिद के बाहर हुआ। अंधाधुंध गोलीबारी में जहां लतीफ की मौत हो गई तो वहीं उसका भाई घायल हो गया। लतीफ और उसके भाई पर उस समय हमला हुआ जब दोनों नमाज पढ़कर बाहर आ रहे थे। वेबसाइट न्‍यूज 18 ने सियालकोट के डीपीओ हसन इकबाल के हवाले से लिखा है कि लतीफ की जान व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी के चलते गई है। उन्‍होंने बताया कि इसकी जांच जारी है। परिवार में जमीन का विवाद चल रहा था और उसके रिश्तेदारों को पकड़ लिया गया है।

पठानकोट हमले का मास्‍टरमाइंड
लतीफ उर्फ बिलाल उर्फ नूर अल दीन, भारत के गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (यूएपीए) के तहत वॉन्‍टेड आतंकी था। सियालकोट में वह जैश का लॉन्चिंग कमांडर था और भारत में आतंक की योजना, सुविधा और उसे अंजाम देने में शामिल था। दो जनवरी 2016 को पठानकोट में भारतीय वायुसेना एयरबेस पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। करीब चार दिनों तक चली गोलीबारी में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में चार आतंकी भी मारे गए थे। हसन इकबाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि लतीफ को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। न्‍यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं दी।

साल 2010 में भारत की जेल से रिहा
भारत में अधिकारियों की मानें तो लतीफ साल 1993 में प्रतिबंधित हकार-उल-अंसार आतंकवादी समूह के आतंकी के तौर पर पीओके से कश्मीर से कश्मीर में दाखिल हुआ था। हालांकि, उसे एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया और जम्मू की कोल बलवल जेल भेज दिया गया। सन् 1994 में शाहिद लतीफ को आतंकवाद के आरोप में भारत में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन साल 2010 में उसे रिहाकर पाकिस्तान भेज दिया गया। किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी तुरंत नहीं ली। कहा जाता है कि जैश का कमांडर मसूद अजहर ने लतीफ को जेहादी विचारधारा के प्रति आकर्षित किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.