अयोध्या में रामलला का दर्शन कैसे मिलेगा, प्रसाद कहां ले सकेंगे? यहां जानिए हर सवाल का जवाब
Updated on
11-12-2023 01:00 PM
अयोध्या: भव्य राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े काम तेजी से निपटाए जा रहे हैं। रविवार को निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निर्माण के कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानक के मुताबिक निर्माण और व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया है। राजकीय निर्माण निगम के अलावा कई विशेषज्ञ एजेंसियों को म्यूजियम के डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। चूंकि अब इस म्यूजियम के संचालन की सारी जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट की है इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम विकसित करने की योजना पर काम किया जाएगा ।
प्रसाद का वितरण परकोटा से
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को दर्शन स्थल पर प्रसाद नहीं मिल पाएगा। उन्हें दर्शन के बाद लौटते समय दर्शन मार्ग के पास परकोटा से प्रसाद मिलेगा। दर्शन सुलभ और त्वरित हो सके, इसीलिए प्रसाद की प्रसाद वितरण की ऐसी व्यवस्था की गई है।
ऐसे मिलेंगे दर्शन
मंदिर में रामलला के दर्शन 30 फुट की दूरी से हो सकेंगे। श्रद्धालु पूरब दिशा से दर्शन के लिए प्रवेश करेंगे। सिंह द्वार से आगे बढ़ते ही वे रामलला के सामने होंगे। रामलला का दर्शन कर वह बाएं घूमेंगे। उसके बाद आगे पीएफसी भवन से सामान लेकर बाहर निकल जाएंगे। लेकिन कुबेर टीला जाने के लिए उनके पास अनुमति पत्र होना चाहिए।
यात्री सुविधा केंद्र में रख सकेंगे जूते-चप्पल और अन्य सामान
यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) का बहुमंजिली भवन लगभग तैयार हो गया है। इसको जोड़ने वाले रास्ते में सामानों की चेकिंग के स्कैनर लगाने का काम 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। 15 दिनों के अंदर पीएफसी में लाकर भी लगने शुरू हो जाएंगे। इस यात्री सुविधा केंद्र पीएफसी में यात्री अब छोटे सामानों को लेकर मंदिर के अंदर जा सकेंगे। इसमें वे अपने बैग, जूता, चप्पल आदि दर्शन के दौरान रखकर कुछ समय के लिए विश्राम भी कर सकेंगे और दर्शन के बाद बाहर निकलने समय कलेक्ट कर सकेंगे। पीएफसी का निर्माण का बचा कार्य 20 दिनों में पूरा हो जाएगा।
पुराने पुजारी ही सभांलेंगे जिम्मेदारी
भगवान राम के अस्थाई मंदिर में कार्यरत पुजारियों की टीम भव्य राम मंदिर में भी रामलला की पूजा और सेवा कार्य करेगी ।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…