अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, जानिए कौन से स्टॉक्स में रहेगा कमाई का मौका
Updated on
14-10-2023 03:47 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को गिरावट रही थी। घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक, वित्तीय और चुनिंदा आईटी शेयरों में बिकवाली होने से बाजार नुकसान में रहा था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 125.65 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 66,282.74 पर बंद हुआ था। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह बड़ी गिरावट के साथ खुला था। एक समय करीब 513 अंक तक लुढ़कते हुए 65,895.41 अंक पर आ गया था। लेकिन कारोबार समाप्त होने से पहले वाहन शेयरों में खरीदारी आने से स्थिति सुधरी और इसने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई कर ली थी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 42.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 19,751.05 पर बंद हुआ था। बहरहाल व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिर गया जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.04 प्रतिशत की गिरावट रही थी। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में गिरावट रहने का असर एशियाई बाजारों पर पड़ा था।
इसके अलावा चीन के कमजोर व्यापार आंकड़ों ने भी शंघाई कंपोजिट, जापान के निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग को नीचे लाने का काम किया था। यूरोप में फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला था।
कैसी रहेगी बाजार की चाल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी थी। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 1,862.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस बिकवाली का असर अगले सप्ताह बाजार में देखने को मिल सकता है। बाजार में अभी गिरावट जारी रह सकती है।
इन शेयरों में आ सकता है उछाल
पिछले सप्ताह कई शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। ये शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Rites Ltd, Ircon Intl, 360 One Wam, Tamilnad Mercantile, Jamna Auto और Sheela Foam के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। ये शेयर बीते शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुए हैं। इन शेयरों में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…