Select Date:

42 फीट के नाखूनों से कैसे खाते होंगे खाना? सनक-सनक में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 06-07-2023 07:12 PM
हर इंसान का कोई न कोई शौक जरूर होता है। किसी को लिखना पसंद होता है, किसी को खेल में दिलचस्पी होती है और कुछ लोगों को ट्रैवलिंग से सुकून मिलता है। लेकिन सभी के शौक सुनने में इतने सिंपल नहीं होते हैं। दुनिया अजीबोगरीब शौक पालने वाले लोगों से भरी हुई है जो आपको हैरान कर सकते हैं। ऐसे कई लोगों के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं। 'अनोखे रिकॉर्ड्स' की अपनी इस सीरीज में आज हम आपको बताएंगे दुनिया में सबसे लंबे नाखून बढ़ाने वाले लोगों के बारे में। सीरीज की पहली स्टोरी में हमने आपको सबसे लंबी खिंचने वाली स्किन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताया जिसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

डायना के नाखून 42 फीट लंबे

रिकॉर्ड बनाना तो अपनी जगह है लेकिन लंबे नाखून कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकते हैं। इन्हें बढ़ाने वाले लोग भी इस बात को स्वीकार करते हैं लेकिन उन्हें अपने इस शौक से प्यार भी है। इस लिस्ट में पहला नाम है डायना आर्मस्ट्रांग का। अमेरिका के मिनेसोटा की रहने वाली डायना के नाम 'सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला' का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाखून 42 फीट और 10 इंच लंबे हैं। महिला का दावा है कि उन्होंने 1997 में अपनी 16 साल की बेटी को खोने के बाद से अपने नाखून नहीं काटे हैं।

1952 से नाखून बढ़ा रहे श्रीधर छिल्लर

भारत के 86 साल के श्रीधर छिल्लर के नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उनके बाएं हाथ के नाखून 29 फीट और 10 इंच लंबे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, श्रीधर ने 1952 में अपने नाखूनों को बढ़ाना शुरू किया था। हालांकि 2018 में उन्होंने अपने नाखूनों को काट दिया जो अभी न्यूयॉर्क के म्यूजियम में रखे हुए हैं।

रिकॉर्ड के 7 महीने बाद मेल्विन का निधन

मेल्विन बूटे ने शुरू-शुरू में शौक के तौर पर अपने नाखून बढ़ाना शुरू किया था। यह उन्हें पसंद था लेकिन 2009 में उनके इस शौक ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। 2009 में उन्हें 'किसी पुरुष के दोनों हाथों पर सबसे लंबे नाखूनों की जोड़ी के लिए' गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। उनके नाखूनों की संयुक्त लंबाई 32 फीट 3 इंच थी। सात महीने बाद उनका निधन हो गया।

ली रेडमंड ने 2008 में बनाया रिकॉर्ड

बुजुर्ग महिला ली रेडमंड ने 2008 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल किया था। उन्होंने अपने नाखून 28 फीट 4.5 इंच तक बढ़ाए थे। रेडमंड ने 1979 में अपने नाखूनों को बढ़ाना शुरू किया था। ली ने बताया था कि वह अपने नाखूनों को रोज ऑलिव ऑयल में डूबोकर मैनीक्योर करती थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.