Select Date:

देश के लिए आसमान में वॉर करते दिखे ऋतिक-दीपिका, जबरदस्त हैं एरियल एक्शन सीन

Updated on 08-12-2023 02:38 PM

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी।

फिल्म के टीजर में कई दमदार एरियल एक्शन सीन की झलक मिली है। मेकर्स ने फिल्म में काफी अच्छा VFX और CGI वर्क करवाया है।

पहली बार साथ काम कर रहे ऋतिक-दीपिका
टीजर में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर की नजर आ रहे हैं। वो इसमें ग्रुप कैप्टन राकेश रॉकी सिंह के रोल में दिखेंगे। वहीं ऋतिक इसमें स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पैटी और दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर का किरदार निभा रही है।

इस फिल्म के जरिए ऋतिक और दीपिका पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

बनेगी देश की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी
इसके अलावा फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और अक्षय ओबरॉय भी दिखेंगे। मेकर्स इस फिल्म को इंडिया की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी के तौर पर डेवलप करने का प्लान कर रहे हैं।

6 महीने तक ब्रिटिश स्टूडियों ने VFX पर काम किया

  • इसकी शूटिंग असम, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर और मुंबई में की गई है।
  • शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म के VFX पर ब्रिटिश विजुअल इफेक्ट्स कंप्यूटर एनिमेशन स्टूडियो DNEG (डबल नेगेटिव) ने 6 महीने तक काम किया है।
  • यह फिल्म पहले 30 सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी पर कोरोना के चलते डिले हो गई थी।
  • फिल्म में कई रियल लाइफ इंडियन एयरफोर्स कैडेट्स ने भी काम किया है।
  • 15 अगस्त को रिलीज हुआ था फर्स्ट लुक
    इससे पहले इसी साल 15 अगस्त को फिल्म का टीजर 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' नाम से रिलीज हुआ था। इस 57 सेकेंड के टीजर में ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर के एयरफोर्स ऑफिसर लुक सामने आए थे।

    सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2024 में रिलीज होगी। सिद्धार्थ ने 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.