'कृष' बनकर फिर लौटेंगे ऋतिक रोशन, पर क्या Krrish 4 को राकेश रोशन की बजाय सिद्धार्थ आनंद करेंगे डायरेक्ट?
Updated on
02-05-2024 02:07 PM
भारतीय सिनेमा के सबसे सुपरहिट सुपरहीरो 'कृष' की पर्दे पर वापसी होने वाली है। साल 2013 में इस फ्रेंचाइजी की 'कृष 3' रिलीज हुई थी। बीते 11 साल से लगातार 'कृष 4' को लेकर चर्चा होती रही है। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने कंफर्म किया है कि पर्दे पर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सुपरहीरो बनकर धमाल मचाएंगे। हालांकि, इसके साथ ही यह चर्चा भी चल पड़ी है कि क्या ऋतिक रोशन के पिता और 'कृष फ्रेंचाइजी' के क्रिएटर राकेश रोशन 'कृष 4' को डायरेक्ट नहीं करेंगे?
फिल्म को लेकर 2021 में ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को इशारा दिया था। तब उन्होंने कृष का मास्क दिखाया था। हालांकि, इस बीच ऐसी चर्चा थी कि राकेश रोशन के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण 'कृष 4' में देरी हो रही है। लेकिन अब सिद्धार्थ आनंद ने इन अनिश्चितताओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि 'कृष 4' पर काम हो रहा है। ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', 'वॉर' और 'बैंग बैंग' में काम कर चुके डायरेक्टर ने एक पोस्ट का जवाब दिया। इसमें एक फैन ने पूछा था कि क्या 'कृष' वापस आ रहा है? सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'हां! वो आ रहा है।'
सिद्धार्थ आनंद ने ली राकेश रोशन की जगह!
सिद्धार्थ की इस पुष्टि के बाद यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या 'कृष 4' के डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने राकेश रोशन की जगह ले ली है। अगर यह सच साबित होता है, ऋतिक और सिद्धार्थ की यह साथ में चौथी फिल्म होगी।
2025 में शुरू हो जाएगी 'कृष 4' की शूटिंग
इससे पहले यह रिपेार्ट आई थी कि ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' की शूटिंग के साथ-साथ 'कृष 4' के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। अपने पिता राकेश रोशन राइटर्स के साथ कई सेशन कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म के प्लॉट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन समझा जा रहा है कि 'कृष 4' में हमारा सुपरहीरो अंतरिक्ष की यात्रा करेगा। बताया जाता है कि अब 2024 में जहां 'कृष 4' के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा कर लिया जाएगा, वहीं 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।
'कृष फ्रेंचाइजी' की फिल्में
'कृष फ्रेंचाइजी' की शुरुआत, 2003 में रिलीज फिल्म 'कोई मिल गया...' से हुई है। इसके बाद 2006 में 'कृष' फिल्म रिलीज हुई। इसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। जबकि 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई, जिसमें ऋतिक और प्रियंका के साथ कंगना रनोट और विवेक ओबेरॉय भी थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…