ऋतिक रोशन का विटामिन 'धूप' वाला पोस्ट वायरल, यूजर्स को आ गई 'जादू' की याद!
Updated on
14-06-2023 08:19 PM
वर्कआउट और ऋतिक रोशन। ऐसा लगता है कि ये दोनों शब्द हमेशा एक-दूसरे के साथ चलते हैं। अपनी फिटनेस को मेनटेन करने के लिए 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब तो उनकी दो फिल्में भी आ रही हैं, जिसमें फुल-ऑन एक्शन है। ऐसे में वो जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जैसे ही अपनी नई फोटो शेयर की, वो आग की तरह फैल गई। वो शर्टलेस होकर धूप में वर्कआउट करते नजर आए। लेकिन लोगों को 'कोई मिल गया' फिल्म के 'जादू' की भी याद आ गई।
इस फोटो को शेयर करते हुए Hrithik Roshan ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, 'जब आपको तेजी से टुकड़े-टुकड़े करने की जरूरत होती है तो विटामिन डी (धूप) से बेहतर कुछ काम नहीं करता है। #keepgoing'
ऋतिक रोशन की फोटो हुई वायरल
ऋतिक के इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स को 'कोई मिल गया' फिल्म के 'जादू' की याद आ गई। एक ने लिखा, 'जादू की शक्ति धूप से है।' किसी ने कॉमेंट किया, 'आईला... धूप।' वहीं, कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि जींस पहनकर कौन एक्सरसाइज करता है!
ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवीज
Hrithik Roshan Upcoming Movies: उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। वो दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन मूवी 'फाइटर' में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स कह रही हैं कि वो जूनियर एनटीआर संग 'वॉर 2' में भी खतरनाक एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…