HUDCO के शेयरों में भारी गिरावट, लेकिन अब भी खरीदने में है फायदा, जानिए कैसे
Updated on
18-10-2023 02:05 PM
नई दिल्ली: सरकारी हाउसिंग कंपनी हुडको (HUDCO) के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सरकार इस कंपनी में ऑफर फॉर सेल के जरिए सात फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। गैर-रिटेल निवेशक आज इस पर बोली लगा सकते हैं जबकि रिटेल निवेशक कल यानी 19 अक्टूबर, 2023 को बोली लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है जो मंगलवार के बंद भाव से 12.20% डिस्काउंट पर है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 89.95 रुपये पर बंद हुआ था। आज बाजार खुलते ही इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। यह 81.37 रुपये तक गिर गया था। सुबह 11.15 बजे यह 9.36% की गिरावट के साथ 81.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सरकार ओएफएस के जरिए हुडको में सात फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। साथ ही 3.7 फीसदी इक्विटी ग्रीन शू ऑप्शन भी रखा गया है। अगर सात फीसदी से ज्यादा ओएफएस सब्सक्राइब हुआ तो सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी और बेच सकती है। ओएफएस के पहले दिन यानी आज गैर-रिटेल निवेशक आवेदन कर सकते हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स 19 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। कुल ओएफएस में 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके लिए आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स और एसबीआईकैप सिक्योरिटीज को ब्रोकर बनाया गया है।
कितना दिया है रिटर्न
हुडको के शेयरों में इस साल 73 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक महीने में इसमें 23 फीसदी, तीन महीने में 52 फीसदी, छह महीने में 99 फीसदी और एक साल में 151 फीसदी तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप 16,315 करोड़ रुपये है। सरकार के पास इस कंपनी की 81.81 फीसदी हिस्सेदारी है। सेबी के नियमों के तहत यह 75 फीसदी होनी चाहिए। इस ऑफर फॉल सेल के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटकर 75 फीसदी के नीचे आ जाएगी। कंपनी में एफआईआई की 0.7 परसेंट और डीआईआई की 7.2 परसेंट हिस्सेदारी है। 10.4 परसेंट हिस्सेदारी पब्लिक के पास है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 95.89 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 34.80 रुपये है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…