Select Date:

कच्चे तेल की कीमत में भारी बढ़ोतरी, क्या महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल

Updated on 09-10-2023 04:24 PM
नई दिल्ली: इजरायल पर हमास के हमले के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी दिख रही है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमत करीब पांच प्रतिशत तक उछल गई। ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) दोपहर बाद 12.30 बजे 3.12 परसेंट यानी 2.64 डॉलर की तेजी के साथ 87.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) भी 3.50 परसेंट यानी 2.90 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 85.69 डॉलर पर पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने से तेल की कीमतों में तेजी आई है। आगे इसमें और उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इससे पहले पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई थी जो मार्च के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी। पिछले हफ्ते ब्रेंट में 11 परसेंट और डब्ल्यूटीआई में आठ परसेंट गिरावट आई थी। हाई इंटरेस्ट रेट्स और ग्लोबल डिमांड पर इसके असर को देखते हुए कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई थी। लेकिन हमास ने इस पर पानी फेर दिया है। हमास ने शनिवार को इजरायली शहरों पर हमला करके सैकड़ों लोगों का मार डाला। इसके जवाब में इजरायल ने भी गाजा में कार्रवाई की है। इस लड़ाई का असर ईरान और सऊदी अरब पर भी पड़ सकता है। यही कारण है कि तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

पुरी ने क्या कहा

इस बीच पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि तेल की कीमत में बढ़ोतरी भारत के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर तेल की कीमत इस लिमिट से ऊपर पहुंचती है तो इससे महंगाई बढ़ेगी और एक बार फिर 2008 जैसी स्थिति पैदा होगी। ग्लोबल रिकवरी के लिए तेल की कीमतें काफी अहम हैं। 2008 में लीमन ब्रदर्स संकट के कारण तेल की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। पिछले साल रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मार्च में कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी।

भारत में पिछले साल मई से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। उम्मीद की जा रही थी कि चुनावी मौसम में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है। लेकिन फिलहाल इसकी संभावनी नहीं दिख रही है। दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रही है। इस बीच मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.