राजस्थान में कांग्रेस की पहली लिस्ट से पहले ही जमकर बवाल, देखिए कैसे सीएम गहलोत के सामने हुई नारेबाजी
Updated on
14-10-2023 02:25 PM
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। हालांकि, सत्ताधारी कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। बावजूद इसके पार्टी में घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार रात कांग्रेस वॉर रूम में प्रत्याशियों के चयन को लेकर राज्य चुनाव समिति की बैठक हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कुछ मौजूदा विधायकों को वापस टिकट देने का जमकर विरोध किया। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत के सामने कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोककर जमकर नारेबाजी की।
सीएम अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर उसे आगे तक पहुंचाने की बात कही है। अब आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। शनिवार से राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन को लेकर अब दिल्ली में ही बैठकों का दौर चलेगा। वहां से ही अब उम्मीदवारों की लिस्ट को हरी झंडी मिलेगी।
विधायकों के टिकट रिपीट पर हंगामा
कांग्रेस वॉर रूम में राज्य चुनाव समिति की बैठक से पहले मौजूदा विधायकों के टिकट रिपीट को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। इस दौरान कांमा, सवाई माधोपुर, किशनपोल, सरदारशहर (चूरू) विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कांमा निर्वाचन क्षेत्र की विधायक जाहिदा खान, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, किशनपोल से अमीन कागजी और सरदारशहर (चुरु) के विधायक अनिल शर्मा के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें टिकट नहीं देने की मांग उठाई। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने सीएम अशोक गहलोत की गाड़ी रोक कर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री को बताया कि इन विधायकों ने क्षेत्र में लगातार कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की। विधायकों से मिलने के लिए घंटेभर इंतजार करना पड़ता है।
विरोध पर क्या बोले डोटासरा
राज्य चुनाव समिति की बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसकी गूंज राज्य चुनाव समिति की बैठक में भी दिखाई दी। पार्टी की बैठक में भी विचार विमर्श किया गया। इसके बाद डोटासरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का अधिकार है। वह लंबे समय से अपनी बात कहते रहे हैं। कार्यकर्ता अगर कोई अपनी बात रखता है तो, हम उनकी बात सुनेंगे। इस बात को स्क्रीनिंग कमेटी में भी बताया जाएगा।
विरोध पर क्या बोले डोटासरा
राज्य चुनाव समिति की बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिसकी गूंज राज्य चुनाव समिति की बैठक में भी दिखाई दी। पार्टी की बैठक में भी विचार विमर्श किया गया। इसके बाद डोटासरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का अधिकार है। वह लंबे समय से अपनी बात कहते रहे हैं। कार्यकर्ता अगर कोई अपनी बात रखता है तो, हम उनकी बात सुनेंगे। इस बात को स्क्रीनिंग कमेटी में भी बताया जाएगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…