टाइटैनिक पनडुब्बी के मलबे वाली जगह पर मिले इंसानी अवशेष, रिसर्च के बाद सामने आएंगे कई अहम राज
Updated on
29-06-2023 07:47 PM
वॉशिंगटन: कनाडा के तट पर बुधवार को हादसे का शिकार हुई टाइटैनिक पनडुब्बी का मलबा मिला है। पिछले दिनों यह पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में डूब गई थी। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर पनडुब्बी का मलबा मिला है, वहीं पर कुछ मानव अवशेष भी मिले हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि इन अवशेषों का अध्ययन अमेरिकी मेडिकल प्रोफेशनल्स करेंगे। पिछले दिनों सन् 1912 में डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने गए पांच लोगों इस पनडुब्बी में सवार थे। पनडुब्बी, जहाज के मलबे से करीब 1600 फीट दूर थी जब हादसे का शिकार हो गई। कहा जा रहा है कि पनडुब्बी में एक विस्फोट हुआ और वह कुछ ही सेकेंड्स में नष्ट हो गई थी।
28 जून को मलबा आया बाहर पनडुब्बी पर ब्रिटिश एडवेंचरर हामिश हार्डिंग, पिता-पुत्र शहजादा और सुलेमान दाऊद, ओशनगेट एक्सपीडिशन के सीईओ स्टॉकटन रश और फ्रेंच नागरिक पॉल-हेनरी नार्जियोलेट सवार थे। पनडुब्बी 18 जून को यात्रा पर निकली थी और कुछ ही समय बाद इसका संपर्क अपनी मदर शिप से टूट गया था। 28 जून को इसके मलबे के बड़े टुकड़ों को कुछ हिस्सों को कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जॉन्स में तट पर पानी से बाहर निकाला गया था।
अमेरिका में होगी जांच यूएस कोस्ट गार्ड की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है, ' जब एम/वी होराइजन अटलांटिक सेंट जॉन्स न्यूफाउंडलैंड में टाइटन सबमर्सिबल के मलबे वाली जगह पर कुछ मलबा और सबूत बरामद हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय साझेदार जांच एजेंसियों के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद मरीन बोर्ड ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एमबीआई) ने तय किया है कि वह सबूतों को अमेरिका लेकर जाएगा। यहां पर इसके विश्लेषण और परीक्षण को पूरा किया जाएगा।'
कोस्ट गार्ड लगाएगी विस्फोट का पता
कोस्ट गार्ड ने कहा है कि मलबे को काफी सावधानी के साथ मेडिकल एक्सपर्ट्स को पहुंचाया जाएगा। दूसरी ओर एमबीआई के मुखिया कैप्टन न्यूबॉयर के मुताबिक वह दूरी और गहराई पर मिले इन अहम सबूतों को संरक्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतर-एजेंसी समर्थन के लिए आभारी हैं। पेलजिक रिसर्च सर्विसेज के रिमोट ऑपरेटिंग व्हीकल (आरओवी) ने मलबे वाली जगह की खोज की है। एजेंसी का कहना है कि उसकी टीम अभी भी मिशन पर है। यूएस कोस्ट गार्ड इस बात की भी जांच करेगी कि आखिर पनडुब्बी पर विस्फोट कैसे हुआ होगा।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…