शार्क से भी तीन गुना ज्यादा खतरनाक है इंसान, जानिए क्यों रिसर्चर्स कह रहे हैं ऐसी बात
Updated on
03-07-2023 06:55 PM
लंदन: अक्सर इंसानों के बारे में कहा जाता है कि वह जानवरों से भी ज्यादा खतरनाक है। उसे हमेशा से एक खतरनाक शिकारी के तौर पर भी माना जाता है। मगर पहली बार वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च करके इस बारे में कोई निष्कर्ष भी निकाला है। पहली बार वैज्ञानिकों ने साबित किया है कि इंसान वाकई खतरनाक है। यूके के वैलिंगफोर्ड, ऑक्सफोर्डशायर में स्थित सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी में हुई एक स्टडी के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इंसान शार्क जैसे जानवरों से तीन गुना ज्यादा खतरनाक है।
अलग-अलग तरह से प्रयोग करने की तरकीब वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसान कभी भोजन, कभी दवाईयों तो कभी पालतू जानवर के तौर पर लगभग एक तिहाई जानवरों का शोषण करता है। इस वजह से अब दुनिया में करीब आधे जानवरों के गायब होने का खतरा बढ़ जाता है। उनका कहना था कि इंसानों की यह प्रवृत्ति उसे सफेद शार्क जैसे प्राकृतिक शिकारियों की तुलना में सैकड़ों गुना अधिक खतरनाक बना देती है। साथ ही उसकी यह आदत प्रकृति के साथ-साथ इकोलॉजी के लिए भी गंभीर परिणामों की चेतावनी की तरह है। डॉ. रॉब कुक ने इस स्टडी के बारे में कहा,' हमें जो कुछ भी रिसर्च में मिला उसने हमें हैरान कर दिया था। मनुष्यों के पास जानवरों के प्रयोग करने की बहुत ज्यादा तरकीबें हैं। लेकिन हमें दुनिया भर में स्थायी मानव-प्रकृति संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है।'
39 फीसदी जानवर गायब होने की तरफ रिसर्चर्स ने करीब 50,000 विभिन्न जंगली स्तनधारियों, पक्षियों, सरीसृपों, उभयचरों और मछलियों के डेटा पर अध्ययन किया था। ये वो जानवर हैं जिन्हें मनुष्य भोजन, दवाओं या कपड़ों के लिए काटते हैं या फिर व्यापार के लिए जंगल से पकड़ कर लाते हैं। उन्होंने पाया कि जानवरों की 14,663 प्रजातियों का उपयोग या व्यापार किया जाता है। इनमें से 39 फीसदी ऐसे जानवर हैं जो गायब होने की तरफ हैं। 300 गुना ज्यादा खतरनाक इंसान का असर सफेद शार्क, शेर या बाघ जैसे खतरनाक शिकारी जानवरों की तुलना में 300 गुना ज्यादा है। उनका कहना था कि इंसान एंथ्रोपोसीन में प्रवेश कर रहे हैं। यह वह अवधि जिसके दौरान मानव गतिविधि का जलवायु और पर्यावरण पर प्रमुख प्रभाव बन रहा है। रिसर्च में यह चेतावनी दी गई है कि जंगली जानवरों का ज्यादा प्रयोग बायोडाइवर्सिटी और इकोलॉजी के लिए हानिकारक होगा और इसके गंभीर परिणाम होंगे।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…