पति बेवफा और ससुरालवालों का अत्याचार, पिता बैंड-बाजे के साथ ले आए मायके वापस... पापा हों तो ऐसे
Updated on
18-10-2023 12:55 PM
रांची: रांची में निकली एक बारात खूब चर्चा में है। यह बारात बेटी के ससुराल के लिए विदाई की खातिर नहीं, बल्कि ससुराल की प्रताड़ना से मुक्ति के लिए निकली। पिता ने ससुराल में शोषित-प्रताड़ित हो रही विवाहिता पुत्री को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली। उन्होंने बीते 15 अक्टूबर को निकाली गई इस बारात की वीडियो सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा, 'बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं।'
वाह... पापा हों तो ऐसे
इस साहसी पिता का नाम है प्रेम गुप्ता, जो रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि 28 अप्रैल 2022 को उन्होंने बड़े अरमानों और धूम-धड़ाके के साथ बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नामक युवक से की। वह झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाला है। उनका आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद बेटी ससुराल में प्रताड़ित होने लगी। पति जब-तब उसे घर से बाहर निकाल देता। करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं। उसके पांवों के नीचे की जमीन खिसक गई।
पति की बेवफाई और ससुरालवालों की प्रताड़ना
साक्षी कहती हैं, सब कुछ जानने के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और रिश्ते को किसी तरह बचाने की कोशिश की। लेकिन, शोषण और प्रताड़ना की वजह से जब लगा कि उसके साथ रह पाना मुश्किल है तो रिश्ते की कैद से बाहर निकलने का फैसला किया। पिता और मायके वालों ने भी साक्षी के फैसले पर मुहर लगाई और उसकी ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए। प्रेम गुप्ता कहते हैं कि बेटी के शोषण से मुक्त होने की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया। साक्षी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल किया है। लड़के ने गुजारा भत्ता देने की बात कही है। जल्द ही तलाक पर कानूनी तौर पर मुहर लग जाने की उम्मीद है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…