मैं तो मुर्गी चोर हूं...
'इंडिया' गठबंधन और 'भारत' नाम को लेकर विवाद के बारे में पूछे गए सवाल पर आजम खान ने कहा कि इस पर कोई विवाद नहीं है। देश का नाम इंडिया भी रहेगा और भारत भी रहेगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों पर आजम खान ने तंज भरे लहजे में कहा, 'अब ये तो बहुत बड़े नेताओं की बात है। मैं तो मुर्गी चोर हूं। चोर मुर्गी का हूं, बकरी का हू, भैंस का हूं लेकिन दफाएं डकैती की लगी हैं और आपको हैरत होगी। एक मुकदमा ऐसा है कि जिस वक्त मैं मंत्री था, उस समय मैंने अपनी प्रफेसर पत्नी के साथ मिलकर एक शराब की दुकान लूटी थी। एक तरफ मैं चोर हूं दूसरी तरफ आईटी का रेड होता है। बकरी चोर के यहां, किताब चोर के यहां।'अखिलेश का हजार प्रतिशत साथ मिलता है- आजम
आजम खान से पूछा गया कि इस मुश्किल वक्त में क्या उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव का साथ मिलता है तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, हजार प्रतिश मिलता है। लोकसभा चुनाव में अपने ऊपर हो रही कथित ज्यादती को जनता के बीच ले जाने के सवाल पर आजम खान ने कहा कि बताने की क्या जरूरत है। बस दो आंसू गिर जाएंगे और लोगों को पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी खामोशी ही मेरी जुबां होंगी।लोकसभा चुनाव में किसे-कितनी सीटें मिलती देख रहे हैं? के सवाल पर आजम खान ने कहा कि अगर मैं कहूं कि मैं अंधा हूं देख नहीं सकता। गूंगा हूं बोल नहीं सकता। बहरा हूं सुन नहीं सकता। शायराना अंदाज में तंज कसते हुए आजम खान ने कहा कि पता नहीं उस वक्त मैं कहां होऊंगा। 'बहारें मुझको ढूंढेंगी, न जाने मैं कहां हूंगा।'
