'मैं शर्म करता हूं, अपनी निंदा करता हूं' जनसंख्या नियंत्रण वाले कमेंट पर बवाल तो सीएम नीतीश ने मांगी माफी
Updated on
08-11-2023 12:31 PM
पटना : सीएम नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर मचे हंगामे को लेकर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि हमने महिला के विकास के लिए काम किया। हम महिला सशक्तिकरण के पक्षधर हैं। अगर मैंने कुछ गलत कहा, किसी को मेरी बात सही नहीं लगी तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं शर्म करता हूं, मैं अपनी निंदा करता हूं, निंदा करने वालों का अभिनंदन करता हूं। मैं अपना बयान वापस लेता हूं। बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश ने बयान पर माफी मांग ली। इससे पहले बुधवार को बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश के पहुंचते ही महिला बीजेपी विधायकों ने घेराव किया। मुख्यमंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। उधर विधानसभा में हंगामा बढ़ने पर सीएम नीतीश ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने विधानसभा में कहा कि अगर मेरी किसी बात को लेकर आपत्ति है तो कृपा करके बैठ जाइए, मैं सफाई दे देता हूं। मैं माफी मांगने को तैयार हूं, आप बैठिए तो सही।
'कोई मेरी निंदा करते हैं तो अभिनंदन करता हूं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा से प्रजनन दर में कमी आती है। मेरे मन से कोई सख्त बात आ गई तो मैं माफी मांगता हूं। हमने इसको लेकर यूं कोई बात कहा तो मैं माफी मांगता हूं। इस बातों को वापस लेते हैं। अगर कोई मेरी निंदा करते हैं तो मैं इसका अभिनंदन करता हूं। हमने तो महिलाओं के उत्थान के लिए ही काम किया। बिहार में हमने इतना बड़ा बड़ा काम किया। अगर इस बार हमारे मुंह से कुछ गलत बात निकल गया तो उसके लिए माफी मांगते हैं।
सीएम नीतीश का बीजेपी विधायकों ने किया घेराव
नीतीश कुमार बुधवार को जैसे ही बिहार विधानसभा कैंपस में पहुंचे तो बीजेपी विधायकों ने घेर लिया। जमकर नारेबाजी और हंगामा देखने को मिला। इसी के बाद सीएम नीतीश ने अपने मंगलवार को सदन में दिए बयान पर माफी मांगी। इसके बाद जब मुख्यमंत्री सदन में पहुंचे तो वहां बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी की। हालांकि, सत्तापक्ष ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। बावजूद इसके हंगामा जारी रहा।
सीएम बोले- मैंने शिक्षा पर जोर देने की बात कही
हालांकि, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आने से पहले ही पत्रकारों से बात करते हुए अपनी सफाई रखी। नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि अगर मेरी बात किसी को गलत लगी तो मैं माफी मांगता हूं। मैंने तो जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शिक्षा पर जोर देने की बात की थी। अगर मेरे बयान से दुख पहुंचा तो माफी मांगता हूं। हालांकि, बीजेपी सीएम नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी है। फिर विधानसभा में भी सीएम नीतीश ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी। नीतीश कुमार के विधानसभा में बयान पर सफाई देने पर स्पीकर ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि यह आपका बड़प्पन है, कोई मुख्यमंत्री अपनी निंदा नहीं करता। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के माफी वाली बात पर अपनी बात रखी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…