Select Date:

मैं महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चल रहा हूं... आखिर इमरान खान ने भारत के राष्ट्रपिता से क्यों की अपनी तुलना?

Updated on 05-07-2023 07:42 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि बड़ी संख्या में गिरफ्तारियों और आरोपों के बावजूद वह और उनकी पार्टी पाकिस्तान के अगले चुनावों में जीत हासिल करने में सक्षम है। अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन 'द इंडिपेंडेंट' को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने अपनी तुलना नेल्सन मंडेला और महात्मा गांधी जैसे इतिहास के महान नेताओं से की। 9 मई को पाकिस्तान में हुई हिंसा के संबंध में अब तक बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं। खुद इमरान खान सैकड़ों आरोपों का सामना कर रहे हैं और आए दिन उन्हें अदालतों में पेश होना पड़ रहा है।

इंटरव्यू में इमरान ने कहा, 'मुझे पता है कि वे मुझे फिर से जेल में डाल देंगे। इसमें बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा क्योंकि उन्हें डर है कि अगर मैं बाहर रहा तो मेरी पार्टी बहुत मजबूत हो जाएगी। इसलिए हमें जेल में डालकर चुनाव लड़ने से रोकने की कई कोशिशें की जा रही हैं।' इमरान ने कहा, 'वे हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे, पीटीआई को उतना ही अधिक समर्थन मिलेगा।' उन्होंने कहा कि उनका कोई स्वार्थ नहीं है और वह नेल्सन मंडेला, महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना जैसे नेताओं के नक्शेकदम पर चलेंगे।

गांधी और मंडेला से की तुलना
इमरान खान ने कहा, 'मैं राजनीति में करियर बनाने नहीं आया। मैं किसी को भी राजनीति में करियर बनाने की सलाह नहीं देता हूं। राजनीति सबसे खराब करियर है। राजनीति का एक मकसद होता है। नेल्सन मंडेला, महात्मा गांधी, जिन्ना जैसे लोगों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। वे निःस्वार्थ सेवक हैं। इसलिए वे मुझे प्रेरित करते हैं। उन्होंने कभी सत्ता नहीं चाही। वे एक लक्ष्य के लिए लड़े।' इमरान ने विश्वास जताया कि जब भी चुनाव आएगा पीटीआई की जीत होगी।

इमरान के खिलाफ दर्ज 170 मुकदमे

पिछले साल सत्ता से बाहर होने के बाद से मौजूदा शहबाज सरकार ने इमरान के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं। पीटीआई चीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार, हत्या, हमले, देशद्रोह और आतंकवाद जैसे करीब 170 मामले दर्ज हैं। हालांकि, इमरान की पार्टी आरोप लगा रही है कि ये सभी राजनीति से प्रेरित हैं और इमरान को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए ही ये आरोप लगाए जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.