CM सिक्योरिटी में हूं, पटक के फिट कर दूंगा... कॉन्स्टेबल ने BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकी तो हो गया बवाल
Updated on
27-10-2023 01:17 PM
बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जिलाध्यक्ष की ट्रैफिक पुलिस के साथ झड़प हो रही है। काफी देर तक दोनों में जमकर तीखी बहस हुई। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी दोनों में बीच-बचाव करते नजर आए। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने बीजेपी जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकी तो नेताजी आक्रोशित हो गए।
दरअसल, बागपत में गुरुवार को योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। इस दौरान शहर में काफी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कार्यक्रम स्थल के पास जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई थी। ऐसे ही एक बैरिकेंडिग के पास से बागपत के बीजेपी जिलाध्यक्ष के काफिले की गाड़ी निकली। गाड़ी में कई बीजेपी के कार्यकर्ता सवार थे। हेड कॉन्स्टेबल ने जब उनकी गाड़ी रोक दी तो वे उग्र हो गए। मामला गरम हो गया तो पीछे से बीजेपी जिलाध्यक्ष भी आ गए, जो दूसरी गाड़ी पर सवार थे।
इसके बाद दोनों ही पक्षों में जबर्दस्त जुबानी झड़प शुरू हो गई। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुलिसकर्मी को कथित तौर पर अपशब्द कहे, जिसके बाद मामला और गर्मा गया। पुलिसकर्मी ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे डाली। आसपास मौजूद अन्य पुलिस के अधिकारी मामले को शांत कराने की कोशिश में लगे रहे लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। इसी दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष ने अपने हाथों से बैरिकेडिंग हटा दी, जिसे बाद में पुलिसकर्मी ने वापस लगा दिया और कहा कि गाड़ी को आगे नहीं जाने देंगे।
दोनों के बीत काफी देर तक 'तू-तू, मैं-मैं' होती रही। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने आक्रोशित स्वर में कहा कि वर्दी को हाथ कैसे लगाया। पटक के फिट कर दूंगा। बीजेपी नेता भी पुलिसकर्मी की 'औकात' नापते रहे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया और बीजेपी नेता को वहां से रवाना किया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…