'मैं डुग्गू भैया से सबकुछ नहीं बता सकती...' चचेरी बहन पश्मीना रोशन का खुलासा- एकसाथ सोती है पूरी फैमिली
Updated on
01-07-2024 05:24 PM
'इश्क विश्क रिबाउंड' फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और लीडिंग लेडी पश्मीना रोशन की खूब चर्चा हो रही है। उनकी इस डेब्यू फिल्म में रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल भी नजर आए। पश्मीना, ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनका रिश्ता कैसा है, वे कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। अब इस पर पश्मीना ने चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में Pashmina Roshan ने चचेरे भाई ऋतिक के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो उन्हें 'डुग्गू भैया' कहकर बुलाती हैं - यह एक ऐसा शब्द है जो उनके रिश्ते की नजदीकी को दिखाता है। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से कहा, 'हमारा एक फैमिली ग्रुप चैट है, जिसका नाम रियल डील है, जिसमें डुग्गू भैया, सबा आजाद (ऋतिक की गर्लफ्रेंड), आशु भैया, रिहान और ऋदान हैं। हम एक-दूसरे को लेकर बहुत जुनूनी हैं।'
ऋतिक से सबकुछ नहीं, पर कुछ भी शेयर कर सकती हैं पश्मीना
'इश्क विश्क रिबाउंड' के ऑडिशन में ऋतिक रोशन की HRX टी-शर्ट पहनने वाली पश्मीना रोशन ने इसे अपना 'लकी चार्म' बताया और कहा कि उन्हें अपने बड़े चचेरे भाई को सब कुछ बताना पड़ता है। वो बोलीं, 'मैं उन्हें सब कुछ नहीं बता सकती, लेकिन मैं डुग्गू भैया को कुछ भी बता सकती हूं। मुझे यकीन है कि वो मेरी बातों को सीक्रेट रखते हैं।'
हॉल में गद्दा डालकर एकसाथ सोते हैं सभी
ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन के भाई राजेश रोशन की बेटी पश्मीना ने ये भी बताया कि फैमिली में बहुत ज्यादा बॉन्डिंग है। वे अक्सर साथ सोते हैं, जहां एक-दूसरे संग सीक्रेट बातें शेयर करते हैं। वो कहती हैं, 'जब हम छुट्टी पर होते हैं, तब कोई अपने कमरे में नहीं रहना चाहता, हम हॉल में गद्दा लगाते हैं और साथ सोते हैं और एक-दूसरे को संग अपने सीक्रेट शेयर करते हैं।' पश्मीना ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले ऋतिक से सलाह भी ली थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…