Select Date:

'मैं शाहरुख, दीपिका को नहीं जानता, कौन हैं वो?', आर्यन खान रिश्‍वत मामले में आरोपी समीर वानखेड़े के दो टूक बोल

Updated on 14-08-2023 06:30 PM
आर्यन खान से जुड़े रिश्‍वत मामले में आरोपी पूर्व एनसीबी अध‍िकारी समीर वानखेड़े का कहना है कि वो शाहरुख खान या दीपिका पादुकोण को नहीं जानते। जी हां, ड्रग्‍स केस से जुड़े रिश्‍तखोरी के आरोपों में जहां समीर वानखेड़े के ख‍िलाफ बॉम्‍बे हाई कोर्ट में मामला चल रहा है, वहीं उन्‍होंने अब एक चैट शो में बॉलीवुड एक्‍टर्स का नाम लिए जाने पर सीधे शब्‍दों में कहा- कौन हैं वो, मैं नहीं जानता?

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर Sameer Wankhede उस क्रूज ड्रग्‍स केस को लीड कर रहे थे, जिसमें शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्‍होंने आर्यन को केस में बिना पुख्‍ता सबूतों के गिरफ्तार किया और फिर उन्‍हें बचाने के लिए एक्‍टर से जबरन वसूली करने की कोश‍िश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने चैट शो 'खुपते तिथे गुप्ते' में एक एनसीबी अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों के बारे में बात की। इसी दौरान उन्‍होंने यह दावा किया कि वह Shahrukh Khan, Deepika Padukone या Mika Singh को नहीं जानते हैं।

लीक हुए थे शाहरुख-समीर वानखेड़े के मोबाइल चैट

समीर वानखेड़े का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पिछले दिनों उनके और शाहरुख खान के बीच आर्यन की गिरफ्तारी के बाद हुए चैट्स भी लीक हुए थे। उन चैट्स में शाहरुख खान अपने बेटे की सलामती के लिए समीर वानखेड़े के सामने गिड़गिड़ाते हुए नजर आए‍ थे। शाहरुख लगाता यह कह रहे थे कि उनके बेटे ने कुछ नहीं किया है, वह मासूम है और इसलिए उसके साथ सख्‍ती से पेश ना आएं।

'लोग सिर्फ सेलिब्रटीज के मामलों पर ध्‍यान देते हैं'

चैट शो में समीर वानखेड़ ने बताया कि जब वह हवाई अड्डे पर सुरक्षा के काम पर तैनात थे, तब उन्होंने 3,500 मामले दर्ज किए थे, जिनमें से 100-150 मामले सेलब्र‍िटीज से जुड़ी हुई थीं। जबकि अन्य पेडलर्स और कट्टर अपराधियों के खिलाफ थे। उन्होंने दावा किया कि उन पर 'मशहूर हस्तियों के पीछे पड़ने' के गलत आरोप लगाए गए हैं और वह सिर्फ 'कानून के आदमी' हैं। समीर वानखेड़े ने शो में कहा कि उनका उद्देश्य देश की सेवा करना है। उन्‍होंने कहा कि लोग सिर्फ सेलिब्रिटीज के खिलाफ उनके मामलों पर ही ध्‍यान दे रहे हैं, जबकि अन्‍य दूसरे मामलों को नजरअंदाज किया जाता है।

शाहरुख- दीपिका की तस्‍वीर देखकर कहा- कौन हैं ये, मैं नहीं जानता

शो में जब होस्ट ने समीर वानखेड़े को शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और मीका सिंह की तस्वीरें दिखाईं और राय पूछी, तो समीर वानखेड़े ने कहा, 'ये कौन हैं? मुझे नहीं पता। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि मीका सिंह कौन है।'

जान से मारने की धमकी पर अब ये बोले समीर वानखेड़े

समीर वानखेड़े पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने खुद को मिल रही जान से मारने की धमकियों के खिलाफ सुरक्षा मांगी थी। हालांकि, अंडरवर्ल्ड की इन कथित धमकियों के बारे में समीर वानखेड़े ने कहा कि उनके लिए ये लोग केवल 'छोटे अपराधी' थे। उन्हें अक्‍सर ऐसी धमकियां मिलती रहती हैं और यह उनके पेशे में बहुत आम बात है। चैट शो में इस बारे बात करते हुए उन्‍होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य ऐसे लोगों को चुनौती देना है। मैंने दाऊद इब्राहिम के भाई के खिलाफ कार्रवाई की थी और मुंबई के डोंगरी स्थित उसके ठिकाने पर उसकी कुछ प्रॉपर्टी को नष्ट किया था।'

एक्‍ट्रेस पत्‍नी क्रांति रेडकर के कारण हुई थी ट्रोलिंग

चैट शो में वानखेड़े ने एक्‍ट्रेस क्रांति रेडकर से शादी के कारण सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी बात की। अध‍िकारी ने कहा, 'मुझे कॉलेज के दिनों में ही क्रांति से प्यार हो गया था, तब वह एक्‍ट्रेस नहीं थीं। जब कॉलेज में हम साथ थे, तभी क्रांति ने शादी करने के लिए कहा था और मैंने उन्हें हां कह दिया और हमारी शादी हो गई।'

आर्यन खान को NCB ने दी है क्‍लीनचिट

बता दें कि आर्यन खान के साथ ही 8 अन्‍य को अक्टूबर 2021 में कथित तौर पर ड्रग्स रखने, उपभोग करने और तस्करी के आरोप में कॉर्डेलिया क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। बाद में, तीन सप्ताह से अध‍िक वक्‍त जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को जमानत मिल गई। बाद में एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में सबूतों की कमी का हवाला देते हुए आर्यन खान को क्‍लीनचिट दे दी।

आर्यन खान के लिए मांगे थे 25 करोड़ रुपये रिश्‍वत?

क्रूज ड्रग्‍स केस में शामिल अध‍िकारियों के ख‍िलाफ एनसीबी की निगरानी टीम ने जांच की। स्‍पेशल टीम ने जांच में पाया कि आर्यन खान का केस से नाम हटाने के लिए 25 करोड़ रुपये रिश्‍वत की मांग की गई थी। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर बाद में सीबीआई ने समीर वानखेड़े और दूसरे अन्‍य अध‍िकारियों के ख‍िलाफ मामला दर्ज किया है, जिसकी सुनवाई हाई कोर्ट में चल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.