Select Date:

मुझे समझ नहीं आ रहा क्या करूं अंजू से निकाह कर नरक बनी नसरुल्लाह की जिंदगी मोहल्लेवालों का भी जीना मुहाल

Updated on 02-08-2023 02:36 PM

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की मीडिया में इस वक्त भारत की एक महिला का नाम गूंज रहा है। यह नाम है, अंजू। घरवालों से झूठ बोलकर अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जाने वाली अंजू शादीशुदा भी है और उसके दो बच्चे भी हैं। पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है और अब फातिमा उसका नया नाम है। इतना ही नहीं, जिस फेसबुक फ्रेंड, नसरुल्लाह, से वह मिलने आई थी, उससे अब उसका निकाह हो चुका है। लेकिन अंजू और नसरुल्लाह इस पर खामोश हैं। अंजू के आने से नसरुल्लाह और उसके परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।

 
अंजू और नसरुल्लाह इस वक्त खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर इलाके में हैं जहां पहुंचने में इस्लामाबाद से पांच से छह घंटे लगते हैं। अंजू यहां कैसे आई, क्यों आई और उसकी शादी के दावों में कितनी सच्चाई क्या है, बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब नसरुल्लाह से इस बारे में बात की गई तो वह काफी गुस्से में और परेशान नजर आया। उसने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे। नसरुल्लाह ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है।
 

अंजू के आने से स्थानीय लोग परेशान

रिपोर्ट के अनुसार अपर दीर के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, 'अंजू नसरुल्लाह के साथ है और उन्हें सुरक्षा दी गई है। नसरुल्लाह से कहा गया है कि 21 अगस्त से पहले अंजू को पाकिस्तान से रवाना होना होगा। अंजू के जाते समय नसरुल्लाह को इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी।' रिपोर्ट के अनुसार अंजू और नसरुल्लाह की कहानी सामने आने के बाद मीडिया और लोगों के जमावड़े से इलाके के लोग भी परेशान हैं।
 

अंजू को गिफ्ट में मिले प्लॉट

अंजू के आने से न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि नसरुल्लाह की आम जिंदगी पर भी असर पड़ा है। लेकिन कुछ बिजनेसमैन अंजू को मेहमान की नजर से देख रहे हैं और महंगे-महंगे तोहफों से उसका स्वागत कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के दो रियल एस्टेट कारोबारियों ने अंजू को दो प्लॉट गिफ्ट किए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि अंजू और नसरुल्लाह जल्द एक अहम प्रेस कान्फ्रेंस कर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे अंजू के लिए नागरिकता की मांग कर सकते हैं।
 
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.