'मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता', I.N.D.I.A. का कन्वीनर बनने के सवाल पर सीएम नीतीश की दो टूक
Updated on
28-08-2023 01:01 PM
पटना: 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता की कवायद को लेकर अहम रोल निभाने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री से जब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का संयोजक बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ये जवाब दिया। इससे एक दिन पहले भी उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही थीं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि वो मुंबई में विपक्षी एकता की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे।
नीतीश कुमार क्या बनेंगे I.N.D.I.A. के संयोजक?
नीतीश कुमार को लेकर लगातार ऐसी खबरें आ रही कि उन्हें विपक्षी गठबंधन INDIA का संयोजक बनाया जा सकता है। हालांकि, पिछले दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने इसे लेकर एक कमेंट किया जिसे लेकर सस्पेंस गहरा गया। लालू यादव ने इंडिया गठबंधन के कन्वीनर को लेकर सीधे तौर पर नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि चार-पांच राज्यों को मिलाकर एक संयोजक बनाया जाएगा।
मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं- नीतीश
लालू यादव के इस कमेंट और मुंबई में विपक्षी एकता की अगली बैठक से पहले लगातार इस मुद्दे पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच नीतीश कुमार से सोमवार को एक बार फिर सवाल किया गया कि क्या वो INDIA गठबंधन के संयोजक की भूमिका स्वीकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं।
नीतीश को लेकर क्यों उठ रहे लगातार सवाल
इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार ने मुंबई में विपक्षी एकता बैठक में शामिल होने को लेकर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा कि मैं बैठक में हिस्सा लेने जा रहा हूं। मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए, मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। मैं जा रहा हूं, कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी। विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में हैं, जिसमें माना जा रहा नीतीश कुमार 31 अगस्त को शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले विपक्षी दलों की एक बैठक पटना और दूसरी बेंगलुरु में हुई थी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…