सीके मौर्य, बाराबंकी: गोंडा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को कहा कि बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत जब भी अपने यहां पर खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित करें तो उनको जरूर बुलाएं। फुटबॉल और क्रिकेट खेलूंगा भी और जरूरत पड़ी तो मारपीट भी कर लूंगा। वह नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत करने पहुंचे थे। इस दौरान मंच से उन्होंने कहा कि हिटलर ने अपनी पुस्तक में कहा है कि बीमार आदमी को बच्चे नहीं पैदा करना चाहिए। वहीं लोकसभा चुनाव में उनके टिकट को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने टिकट नहीं कटने का दावा किया।