पाकिस्तान सिर्फ घूमने आई हूं अंजू ने बताया प्रेम कहानी का सच! क्या झूठे हैं नसरुल्लाह के सगाई के दावे?
Updated on
24-07-2023 04:38 PM
इस्लामाबाद : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा हैदर के बाद अब एक और नाम चर्चा में है। भारत की अंजू प्रसाद पाकिस्तान पहुंची हैं और दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए सीमा पार की है जिससे उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। अंजू ने सभी वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान में प्रवेश किया है। लेकिन अंजू और नसरुल्लाह की कहानी में अब एक ट्विस्ट सामने आया है। एक तरफ नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू उनसे सगाई करने के लिए पाकिस्तान आई हैं और दोनों की प्लानिंग शादी तक की है। तो वहीं अंजू का कहना है कि वह सिर्फ घूमने के मकसद से पाकिस्तान गई हैं। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो गया है कि दोनों में कौन सच बोल रहा है।
बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार नसरुल्लाह ने कहा, 'मैं और अंजू अगले कुछ दिनों में औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। इसके 10-12 दिन बाद अंजू भारत लौट जाएंगी। जब वह दोबारा पाकिस्तान आएंगी तब हम दोनों शादी करेंगे।' उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि मीडिया मेरे और अंजू के निजी जीवन में हस्तक्षेप करे।' रिपोर्ट के अनुसार अंजू दीर बाला स्थित नसरुल्लाह के घर पर ही रुकी हैं। एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में अंजू ने जो दावे किए और जो कहानी बताई वह नसरुल्लाह के बयानों से ठीक विपरीत है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अंजू और नसरुल्लाह में कौन सच्चा है और कौन झूठा?
अंजू ने कहा- सिर्फ घूमने आई हूं!
आज तक से बातचीत में अंजू ने बताया, 'मैं इस वक्त पाकिस्तान आई हूं। यह पेशावर के आगे दीर अपर इलाका है। मैं यहां बिल्कुल सेफ हूं। मैंने अपने पाकिस्तान आने की जानकारी किसी को नहीं दी। मैंने बताया था कि मैं घूमने के लिए जयपुर जा रही हूं।' यह पूछने पर कि आप पाकिस्तान क्यों गई हैं अंजू ने कहा, 'मैं यहां सिर्फ घूमने आई हूं। साथ ही यहां एक शादी भी थी जिसमें मुझे शामिल होना था।' उन्होंने बताया कि मैं पाकिस्तान में अपने एक दोस्त के घर पर रुकी हूं जिसके परिवार से भी मेरी बातचीत हुई है।
'मैं कुछ दिनों में लौट आऊंगी'
अंजू ने आगे बताया, 'मैं यहां एक शादी में शामिल होने और घूमने के लिए आई हूं। मेरा मामला सीमा से बिल्कुल अलग है। मैं कुछ दिनों में वापस आ जाऊंगी।' उन्होंने बताया, 'मैं दो-चार दिन में लौट आऊंगी।' रिपोर्ट के अनुसार नसरुल्लाह के साथ सगाई की खबरों पर अंजू ने कहा, 'मीडिया चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है।' अंजू ने स्वीकार किया कि उनके और उनके पति के बीच में अच्छे संबंध नहीं हैं और वह उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने नसरुल्लाह के साथ शादी की अटकलों को खारिज किया।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…