मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक नाता नहीं, रतन टाटा ने क्यों किया ये ट्वीट?
Updated on
30-10-2023 02:53 PM
नई दिल्ली : देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने सोमवार को उनके नाम से हो रहे दावों का खंडन किया है। टाटा ने ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने ICC या किसी दूसरी क्रिकेट फैकल्टी को कोई सजेशंस नहीं दिये हैं। टाटा ने लिखा, 'मैंने आईसीसी या किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम देने के संबंध में कोई सुझाव नहीं दिया है। मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। कृपया इस तरह के वाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें, जब तक कि वे मेरे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आएं।'
फर्जी न्यूज रिपोर्ट हुई वायरल
दरअसल एक फर्जी न्यूज रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि टाटा ने क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। जब यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, तो रतन टाटा को खुद एक्स पर लिखकर इसका खंडन किया।
कौन हैं राशिद खान?
राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं। वर्ल्ड कम 2023 में हाल ही में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम के प्रमुख स्पिनर राशिद खान ने कंधे पर अफगानिस्तान का झंडा रखकर जश्न मनाया था। सोशल मीडिया पर ऐसी भी अफवाहें हैं कि पाकिस्तान पर जीत के जश्न में राशिद खान ने भारतीय ध्वज के साथ जश्न मनाया था, जिस पर आईसीसी ने उन पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…