मैंने कॉफी मग अपने सिर पर दे मारा... हनी सिंह ने बताया शाहरुख के 'थप्पड़ कांड' का सच, बोले- लगा मरने वाला हूं
Updated on
21-12-2024 01:27 PM
रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इस वक्त अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर करियर, बाइपोलर डिसऑर्डर और शाहरुख खान संग विवाद के बारे में बताया है। अब तक यही कहा जाता रहा है कि यूएस टूर के दौरान शाहरुख ने हनी सिंह का सिर फोड़ दिया, जिसके कारण उन्हें टांके आए थे। पर असल में क्या हुआ था, यह अब हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में बताया है।
Yo Yo Honey Singh: Famous नाम की डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने कहा कि शाहरुख को उन्हें मारने वाली खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। ये अफवाहें उन्हें दुख पहुंचाती हैं क्योंकि शाहरुख ने तो उन्हें हमेशा प्यार ही दिखाया है। हनी सिंह ने शाहरुख के लिए फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'लुंगी डांस' गाना किया था और इसी के बाद वह एक्टर संग यूएस जाने का ऑफर मिला था।
हनी सिंह ने बताया यूएस टूर पर क्या हुआ था
हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने ऑफर स्वीकार कर लिया था, जबकि वह उस वक्त बुरी तरह थके हुए थे। सिंगर के मुताबिक, यही वह पहला मौका था, जब उन्हें लगा कि उनके दिमाग में कुछ गड़बड़ चल रहा है। हनी सिंह ने कहा कि अब 9 साल बाद वह सबको बता रहे हैं कि असल में क्या हुआ था। क्या शाहरुख ने उन्हें मारा था?
'सिर शेव कर लिया, कप से सिर फोड़ लिया तो अफवाह उड़ गई'
हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने जिद पकड़ ली थी कि वह परफॉर्म नहीं करेंगे, पर उन पर दबाव डाला जा रहा था। परफॉर्म न करना पड़े, इसके लिए हनी सिंह ने अपना सिर शेव कर लिया और इंडिया में अपनी फैमिली को कॉल किया। जब फैमिली के जरिए भी कोई बात नहीं बनी तो हनी सिंह ने अपने सिर पर एक कप मारकर फोड़ डाला। इससे हनी सिंह को चोट लग गई और अफवाह उड़ने लगी कि शाहरुख ने हनी सिंह को मारा।
'शाहरुख मुझसे प्यार करते हैं, कभी नहीं मारा'
हनी सिंह बोले, 'किसी ने अफवाह फैला दी कि शाहरुख ने मुझे थप्पड़ मारा। वो इंसान मुझसे प्यार करता है। वो मुझ पर कभी हाथ नहीं उठाएगा। जब वो मुझे शो के लिए शिकागो ले गए, तो मैंने कहा कि मैं परफॉर्म नहीं करना चाहता। मुझे यकीन था कि मैं उस शो के दौरान मर जाऊंगा। सबने मुझसे कहा कि मुझे तैयार हो जाना चाहिए, लेकिन मैंने मना कर दिया।'
'मैंने मग उठाया और सिर पर मारा'
हनी सिंग ने आगे बताया, 'मेरे मैनेजर आए और उन्होंने कहा कि तुम तैयार क्यों नहीं हो रहे? मैंने कहा कि मैं नहीं जा रहा। मैं वॉशरूम गया, ट्रिमर लिया और मैंने अपने बाल काट दिए। फिर कहा कि अब मैं कैसे परफॉर्म करूंगा? तो उन्होंने कहा कि कैप पहनो और परफॉर्म करो। मैं फिर कुर्सी पर बैठ गया और वहां जो कॉफी मग पड़ा था। मैंने उसे उठाया और अपने सिर पर दे मारा।'
20 दिसंबर को रिलीज हुई हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री
Yo Yo Honey Singh: Famous को मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसमें हनी सिंह के ड्रग्स की लत से लेकर मानसिक सेहत और कमबैक की कोशिशों पर फोकस किया गया है। यह 20 दिसंबर को रिलीज हुई है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…