Select Date:

मैने अपने पति को बिजनेसमैन बनाया, बेटी ने प्रधानमंत्री... बोलीं ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति

Updated on 29-04-2023 07:25 PM
लंदन: कहते हैं एक कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। इन्फोसिस के मालिक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने भी इस बात को माना है। सुधा मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का श्रेय अपनी बेटी को दिया। उनका एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 72 साल की सुधा मूर्ति अपने दामाद के बारे में बात कर रही हैं। इसमें वह कहती हैं कि कैसे उनकी बेटी ने ऋषि सुनक के कैरियर में भूमिका निभाई है।


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की शादी अक्षता मूर्ति से हुई है, जो इनफोसिस के मालिक और अरबपति नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता मूर्ति की कुल संपत्ति लगभग 73 अरब रुपए के करीब है, जो उन्हें ब्रिटेन की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बनाता है। सुधा मूर्ति एक वीडियो में कहते हुए सुनी जाती हैं, 'मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया, मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया है।'

2009 में ऋषि सुनक की हुई शादी

उन्होंने कहा, 'देखिए कैसे एक पत्नी अपने पति को बदल सकती है। लेकिन मैं अपने पति को नहीं बदल सकी। मैंने अपने पति को एक बिजनेसमैन बनाया और मेरी बेटी ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया।' ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति ने साल 2009 में शादी की थी। दोनों की दो बेटिया हैं। ऋषि सुनक ने 2009 में कंजर्वेटिव पार्टी जॉइन की थी और 2015 में वह सांसद बने। अक्टूबर 2022 में उन्होंने इतिहास रचा और पहली बार एक भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन का पीएम बना।

गुरुवार को ऋषि सुनक रखते हैं व्रत

सुधा मूर्ति की क्लिप से इस बारे में भी पता चलता है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हर गुरुवार को उपवास रखते हैं। उन्होंने कहा, 'हां गुरुवार को क्या शुरू किया जाना चाहिए। इनफोसिस की शुरुआत गुरुवार को हुई। इतना ही नहीं, हमारी बेटी से शादी करने वाले हमारे दामाद के पूर्वज पिछले 150 साल से इंग्लैंड में हैं। लेकिन वे बहुत धार्मिक हैं। शादी के बाद उन्होंने पूछा कि हम हर काम गुरुवार को क्यों करते हैं। वह हर गुरुवार को व्रत रखते हैं। हमारे दामाद की मांग सोमवार को व्रत रखती हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.