मुझे लगा मां-बाप ने बड़ा किया है... आर माधवन ने पपाराजी के लिए मजे तो छूटी सबकी हंसी, यंग लुक पर फैंस हुए फिदा
Updated on
25-10-2024 01:00 PM
सोशल मीडिया पर इस वक्त आर. माधवन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपाराजी से मजे लेते नजर आ रहे हैं। यूजर्स भी एक्टर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। आर. माधवन को हाल ही क्लीन शेव लुक में स्पॉट किया गया। वह बेहद स्मार्ट और हैंडसम लग रहे थे। उन्हें देख पपाराजी क्रेजी हो गए और अलग-अलग स्टाइल में पोज देने के लिए कहने लगे।
पपाराजी ने R Madhavan से कहा कि हम आपकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। यह सुनकर एक्टर तुरंत मुड़े और बोले, 'क्या बात कर रहे हो यार। मुझे लगा मां-बाप ने बड़ा किया है।' इतना सुनकर सभी हंसने लगे। इसके बाद आर. माधवन ने पपाराजी को और पोज दिए और खूब मस्ती की।
आर. माधवन का यह वीडियो खूब वायरल है, और इस पर यूजर्स के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'कितने डाउन टू अर्थ और क्यूटी हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'क्या माधवन की उम्र घट रही है?' एक और कमेंट है, 'माधवन कितने यंग हैं।' वहीं फैंस ने आर. माधवन की हाजिरजवाबी की तारीफ की और कहा कि इसे कोई मैच नहीं कर सकता।
नेशनल अवॉर्ड विनर आर. माधवन के लिए फैंस उनके डेब्यू के दिनों से ही दीवाने हैं। 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से आर. माधवन सभी के दिल में बस गए। उस फिल्म को रिलीज हुए 23 साल हो चुके हैं, पर फैंस आज भी क्रेजी हैं। हाल ही जब 'रहना है तेरे दिल में' 23 साल बाद थिएटर्स में दोबारा रिलीज हुई, तो फैंस का प्यार देख आर. माधवन हैरान रह गए।
इस फिल्म में नजर आएंगे आर. माधवन
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो आर. माधवन अब करण जौहर के प्रोडक्शन की एक फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और अनन्या पांडे हैं। इससे पहले वह अजय देवगन और ज्योतिका के साथ फिल्म 'शैतान' में नजर आए थे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…