मैं डिप्रेशन में था, कृष्ण ने मेरा हाथ थामा... इस्लाम छोड़ पाकिस्तान के शायन अली बने हिंदू, बताया 'घर वापसी'
Updated on
15-06-2023 07:25 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के जाने-माने इन्फ्लुएंसर शायन अली ने सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी घोषणा कर सभी को चौंका दिया। एक लंबी पोस्ट के साथ शायन ने अपनी फोटो भी शेयर की जिसमें उनके पीछे भारतीय ध्वज भी नजर आ रहा है। फोटो में शायन के माथे पर टीका भी देखा जा सकता है। शायन अली ने अपने ट्विटर बायो में लिखा, 'जन्म से पाकिस्तानी, दिल से हिंदुस्तानी'। उन्होंने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म अपनाने को 'घर वापसी' करार दिया है।
शायन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पिछले 2 साल से अपने पूर्वजों की संस्कृति और जीवन शैली को देखने के बाद, आज मैं आधिकारिक तौर पर 'घर वापसी' की घोषणा कर रहा हूं। मुझ पर भरोसा रखने के लिए ISKCON का धन्यवाद।' उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तानी एजेंसियों की प्रताड़ना के कारण 2019 में मुझे पाकिस्तान छोड़ना पड़ा, मैं डिप्रेशन में चला गया और हार मानने वाला था। लेकिन फिर 'कृष्ण' ने मेरा हाथ थाम लिया। अब अपने पूर्वजों को गौरवान्वित करने का समय आ गया है।'
'जल्द जाऊंगा मातृभूमि की ओर'
शायन ने भारत के लिए लिखा, 'मैं बहुत जल्द अपनी मातृभूमि की यात्रा करने वाला हूं, जहां मेरे सभी पूर्वजों का जन्म हुआ था।' उन्होंने लिखा, 'घर तो घर होता है।' शायन अली ने लिखा, 'एक सनातनी होने के नाते मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी भी अन्य धर्म के खिलाफ नफरत का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं आपकी मान्यताओं का सम्मान करता हूं और मैं चाहता हूं कि आप मेरे विश्वासों का सम्मान करें क्योंकि मेरी गीता मुझे हर व्यक्ति का सम्मान करना सिखाती है, चाहे उसका धर्म कोई भी हो!'
'जड़ों में वापस आने पर हो रहा गर्व'
उन्होंने लिखा, 'इस खास दिन पर, मैं उन सभी से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें मैंने अपने पूरे जीवन में जानबूझकर या अनजाने में चोट पहुंचाई है क्योंकि मैं लोगों को चोट पहुंचाकर अपने जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत नहीं करना चाहता। आज मुझे अपनी जड़ों में वापस आने पर खुद पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि मेरे पूर्वज भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। आप सभी को प्यार भेज रहा हूं। हरे कृष्ण।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…