Select Date:

मैं गलत था, क्षमा मांगता हूं... इजरायल के पीएम ने इसलिए मांगी माफी, विपक्ष के निशाने पर थे नेतन्याहू

Updated on 30-10-2023 01:59 PM
यरूशलम: विपक्षी दलों और सहयोगियों की तीखी आलोचना का सामना कर रहे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दिन पहले के अपने उस बयान के लिए रविवार को माफी मांगी, जिसमें उन्होंने सात अक्टूबर को हुए हमास के हमले को रोकने में नाकाम रहने को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को दोषी ठहराया था। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपना मूल बयान हटाने के तुरंत बाद इसी मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं गलत था। प्रेसवार्ता के बाद मैंने जो बातें कही थीं, वह नहीं कही जानी चाहिए थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।’

इजराइली प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘मैं सुरक्षा एजेंसियों के सभी प्रमुखों का पूरा समर्थन करता हूं। मैं (IDF) चीफ ऑफ स्टाफ तथा IDF के कमांडरों और सैनिकों को सहायता भेज रहा हूं, जो अग्रिम मोर्चे पर हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं।’ नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शनिवार देर रात कहा कि उन्हें कभी भी हमास के ‘युद्ध के मंसूबों’ के बारे में कोई चेतावनी नहीं मिली थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सैन्य खुफिया प्रमुख और ‘शिन बेट’ (इजराइल की आंतरिक सुरक्षा सेवा) के प्रमुख समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों की राय थी कि हमास डरा हुआ है और समझौता करना चाहता है।

युद्ध के बाद हर किसी को देना होगा जवाब

इजराइल के प्रधानमंत्री से शनिवार शाम संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों ने बार-बार पूछा कि क्या वह विफलता के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं, इस सवाल को उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि युद्ध के बाद इस बारे में गहन जांच होगी और सभी को जवाब देना होगा, जिसमें वह भी शामिल हैं।
कई सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने इस भारी विफलता के लिए जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है, लेकिन नेतन्याहू ने इसके लिए खुद को किसी प्रकार से दोषी मानने से इनकार किया है। नेतन्याहू इजराइल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं, जो 13 महीने के संक्षिप्त अंतराल को छोड़कर वर्ष 2009 से शीर्ष पद पर हैं।

हमास के ठिकानों पर हमले तेज

विपक्ष के नेता यायर लैपिड ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और रक्षा एजेंसियों को दोषी ठहरा कर अपनी सीमा पार करने का काम किया है।
लैपिड ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आईडीएफ के सैनिक व कमांडर हमास और हिजबुल्ला के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहे हैं, वह उनका समर्थन करने के बजाय उन्हें दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।’ लैपिड ने नेतन्याहू से इसके लिए माफी मांगने की मांग की थी। इस बीच, आईडीएफ ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए और कहा कि उसने पिछले दिनों समूह के करीब 450 ठिकानों पर हमला किया। आईडीएफ ने कहा कि उसके लक्ष्यों में हमास कमान केंद्र, निगरानी चौकी और टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल लॉन्च स्थल शामिल हैं।

इजराइल के दक्षिणी हिस्से में किये गये हमास के कायरतापूर्ण हमले में 1,400 से अधिक इजराइली मारे गए हैं और लगभग 230 लोगों को बंधक बनाया गया है। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इजरायल द्वारा चरमपंथी समूह को खत्म करने के लिए शुरू किये गये सैन्य अभियान के बाद से तटीय गाजा पट्टी में 8,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.