Select Date:

पाकिस्तान में जिऊंगा और यहीं मरूंगा, किसी भी हालत में देश नहीं छोड़ूंगा, इमरान खान ने खाई कसम

Updated on 13-10-2023 02:00 PM
लाहौर: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह न तो देश छोड़ेंगे और न ही कानून और संविधान के शासन को कायम रखने के लिए 'हकीकी (असली) आजादी' की अपनी कोशिश से एक इंच पीछे हटेंगे। इमरान खान के परिवार ने गुरुवार को उनके सोशल मीडिया मंच 'एक्स' अकाउंट पर पाकिस्तान के लोगों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री का संदेश साझा किया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान राजनयिक संदेश को लीक करने को लेकर शासकीय गोपनीयता मामले में रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में न्यायिक हिरासत हैं।

'एक्स' पर किए गए उनके पोस्ट में कहा गया है, " जो लोग कह रहे हैं कि मैं मुल्क छोड़ दूं,वे जानते हैं कि मैं पाकिस्तान में ही जिऊंगा और मरूंगा और मैं किहीं भी जाने के लिए अपना वतन नहीं छोड़ूंगा। भले ही वह मुझे किसी भी जेल में रखें और मेरे लिए कैसे भी हालात पैदा कर दें, मैं अपने 'हकीकी आज़ादी', कानून के शासन और पाकिस्तान के संविधान जिसके मूल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है, के लिए अपनी कोशिश से एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा।"

उन्होंने कहा, " बता दूं कि आज के इमरान खान और पांच अगस्त 2023 को जेल भेजे गए इमरान खान के बीच दिन-रात का अंतर है। आज मैं मजबूत और आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से पहले से कहीं ज्यादा फिट हूं।" खान को इस साल पांच अगस्त को इस्लामाबाद की एक अदालत ने तोशाखाना मामले में उन्हें तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें अटक जेल भेज दिया गया था। बाद में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी सज़ा पर रोक लगा दी थी लेकिन उन्हें राजनयिक संदेश को लीक करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

जेल की अपनी दशा के बारे में खान ने कहा, " जब मुझे अटक जेल में अवैध रूप से कैद किया गया था, तो पहले कुछ दिन खासकर चुनौतीपूर्ण थे। मुझे बेड नहीं दिया गया और मुझे फर्श पर सोना पड़ा और मेरे ऊपर कीड़े और मच्छर थे। लेकिन वक्त के साथ मैंने जेल की परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठा लिया है।" जहां तक राजनयिक संदेश को लीक करने के मामले का सवाल है, तो खान ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा और अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू को बचाने के लिए " झूठा मामला" बनाया गया है।

इमरान खान (71) को पिछले साल मार्च में अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजे गुप्त राजयनिक संदेश को लीक करने के आरोप में शासकीय गोपनीयता कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, " "मैं देश का चुना हुआ प्रधानमंत्री था। जनरल बाजवा ने मेरे और मेरी सरकार के खिलाफ देशद्रोह किया गया। सत्ता बदलने की विदेशी साजिश की जांच करने के बजाय, इस देशद्रोह के बारे में पाकिस्तान के लोगों, इस देश के वास्तविक रक्षकों को सूचित करने के लिए मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।"

अप्रैल 2022 में खान की सरकार अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद गिर गई थी और उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। पीटीआई प्रमुख ने अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे अपना संघर्ष न छोड़ें और "देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव" की मांग करते रहें। खान के खिलाफ करीब 180 मामले दर्ज हैं। पाकिस्तान में आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.