Select Date:

तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा... यूपी के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने दी धमकी, वायरल ऑडियो की शुरू हुई जांच

Updated on 15-09-2023 12:53 PM
मेरठ: उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति संसाधन राज्यमंत्री और मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार उनका विवादित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ से शिकायत होने के बाद एसएसपी ने जांच बैठा दी है। जांच पुलिस उपाधीक्षक मवाना को दी गई है। ऑडियो में दिनेश खटीक युवक को धमकाते सुनाई दे रहे हैं। देख लेने की बात कह रहे हैं। इसी के साथ सीएम के यहां भी पीड़ित युवक ने शिकायत की है। योगी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक पिछले दिनों लगातार सुर्खियों में रहे हैं। राज्यमंत्री अपने कामकाज से खुश नहीं होने की बात कर रहे थे। अब वे एक नए विवाद में घिरते दिख रहे हैं।

विवाद मामा भांजे के बीच जमीन का है। मेरठ की तहसील मवाना के गांव सीना निवासी प्रदीप मावी का अपने भांजे दिव्यांशु से मवाना में एक मकान का लेकर विवाद है। दोनों मकान को अपना बता रहे हैं। प्रदीप के पास 32 साल पहले से बैनामा है। भांजे दिव्यांशु ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। मेरे दादा ने एक मकान मवाना में खरीदकर मेरे नाना धीरज सिंह के नाम कर दिया। तब नाना ने वादा किया था कि बालिग होने पर वह मकान नाती के नाम पर कर देंगे। नाना की भी मौत हो गई। मकान मेरे मामा प्रदीप कुमार और दूसरे मामा के नाम आ गया। अब मामा ने मकान बेच दिया है। इसको लेकर गांव में बुधवार को पंचायत बुलाई थी।

जमीन विवाद हल करने गए थे मंत्री


राज्यमंत्री दिनेश खटीक को भी पंचायत में बुलाया गया था। मामा प्रदीप के नहीं आने पर राज्यमंत्री ने उनको फोन किया। प्रदीप की ओर से इस बातचीत का आधा ऑडियो वायरल कर दिया गया। इसमें राज्यमंत्री दिनेश खटीक प्रदीप से कह रहे हैं कि तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा। सात पीढ़ी याद रखेंगी तेरी। तू मुझे जानता नहीं। तू जो बोल रहा है फोन पर, तुझे ऐसा कर दूंगा। फिर मैं इसे व्यक्तिगत ले जाऊंगा। वहीं, युवक भी लगातार बातचीत कर रहा है। प्रदीप का दावा है कि प्लाट उनके पिता के नाम पर था। भांजे का कोई लेना-देना नहीं है। बैनामा हुए 32 साल हो गए हैं। पांच साल पहले पिता की मौत हो गई। हम दो भाई हैं।

प्रदीप का कहना है कि हमने कोई पंचायत नहीं बुलाई थी। मैंने कोई बदसलूकी नहीं की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक का कहना है कि लोग समस्या लेकर आए थे। दिव्यांशु ने पंचायत बुलाई थी। मुझे भी बुलाया था। प्रदीप को पंचायत में आना था। वह नहीं आया हैं। मैंने फोन कर नहीं आने का कारण पूछा। ऑडियो काटकर वायरल किया गया है। सारे आरोप निराधार हैं। ऑडियो वायरल करने पर एफआईआर कराऊंगा।

पूर्व आईपीएस ने जारी किया ऑडियो


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ऑडियो को सोशल मीडिया पर जारी कर राज्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं। मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि संपत्ति का विवाद है। फोन पर स्थानीय विधायक और एक पक्ष के बातचीत की ऑडियो दी है। यह रिकॉर्डिंग आधी कटी है, पूरी रिकॉर्डिंग मांगी है। सीओ मवाना को जांच का आदेश दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.