'80 दिन काम किया, क्या उखाड़ लिया मैंने?', अक्षय का 'बड़े मियां छोटे मियां' फ्लॉप होने पर छलका दर्द, कही यह बात
Updated on
12-07-2024 05:56 PM
Akshay Kumar ने हाल ही दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर वह साल में सिर्फ दो फिल्में करें, तो यह कोई गारंटी नहीं है कि वो दोनों ही हिट होंगी। 'ग्लाटा प्लस' को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि उन्होंने फिल्म OMG 2 में 12 दिन काम किया था, जबकि उनका सिर्फ सपोर्टिंग रोल था। इसी तरह 'जॉली एलएलबी 3' के शूट के लिए 45 दिन दिए। अक्षय ने कहा कि वह जरूरत से ज्यादा समय तक खुद को फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स पर थोप नहीं सकते।
'80 दिन काम किया, बिग बी ने कहा था- काम करते रहना बेटा'
अक्षय बोले, 'मैंने हाल ही अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में 80 दिन काम किया। क्या उखाड़ लिया? मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो चुनिंदा तरीके से काम करते हैं और उनकी फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं। हमारी इंडस्ट्री में ऐसा होता है कि अगर आप फ्लॉप फिल्में देते हैं, तो लोग आपको काम देना बंद कर देते हैं। मिस्टर बच्चन को देखिए। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि अक्षय, काम करते रहना बेटा। काम को मत छोड़ना। यह मैंने उनसे सीखा। हिसाब लगाना गलत है, हेराफेरी करना गलत है। ईमानदारी सही है, रचनात्मकता सही है। अपनी किस्मत पर विश्वास करना सही है। मैंने यही सीखा है।'
अक्षय की ये फिल्में रहीं फ्लॉप
कोविड के बाद अक्षय कुमार OMG 2 में सपोर्टिंग रोल में दिखे तो वहीं 'सूर्यवंशी' में लीड किरदार में नजर आए। उनकी यही दो फिल्में चलीं। इसके बाद आईं 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सेल्फी', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' बैक टू बैक फ्लॉप रहीं। अब वह 'सरफिरा' में नजर आ रहे हैं, जो 'सोरारई पोटरू' का हिंदी रीमेक है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…