Select Date:

IDF का दावा- गाजा से 6 करोड़ डिजिटल फाइल्स बरामद करीब 5 लाख डॉक्यूमेंट भी मिले

Updated on 29-12-2023 01:07 PM

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने गुरुवार को दावा किया कि गाजा की टनल्स और दूसरी इमारतों से करीब 6.5 करोड़ डिजिटल फाइल्स बरामद हुई हैं। इसके अलावा करीब पांच लाख पेपर डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए हैं।

दूसरी तरफ, न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि इजराइली सेना अब लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ नया प्लान तैयार कर लिया है। इस स्ट्रैटेजी पर अमल शुरू किया जा चुका है।

हमास के नक्शे फायदेमंद साबित हुए

IDF ने मीडिया के लिए बयान जारी किया है। इसमें गाजा से बरामद चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। IDF के मुताबिक- गाजा में हमास ने जो इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, वो कम से कम रिहाइश के लिए तो नहीं है। इसका इस्तेमाल जंग और आतंकवाद के लिए ही किया जा सकता है। इस बारे में गाजा से तमाम सबूत बरामद हुए हैं और हो रहे हैं। हमारी ग्राउंड ऑपरेशन फोर्सेस ने शहादतों के बाद यह दस्तावेज हासिल किए हैं।

हमास के पास एक टेक्निकल इंटेलिजेंस यूनिट थी। इसके कंप्यूटर्स में लाखों फाइलें मिली हैं। इनमें से कुछ का इस्तेमाल 7 अक्टूबर के हमले को अंजाम देने में किया गया था। अब यह जांच के दायरे में है। अब इजराइली जांच एजेंसियां तमाम डेटा खंगाल रही हैं और माना जा रहा है जांच के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि हमास को किन-किन देशों से और किस तरह की मदद मिलती रही है।

कई डॉक्यूमेंट्स ऐसे हैं, जिनमें हमास के टनल नेटवर्क की अलग-अलग तरीके से जानकारी मिल रही है। इनमें कुछ नक्शे भी शामिल हैं। ज्यादातर नक्शे कागज पर बनाई गई ड्राइंग की तरह हैं। IDF ने जब इन नक्शों के आधार पर ऑपरेशन किए तो उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुई और माना जाता है कि इसके बाद ही हमास ने कतर की मदद से सीजफायर के लिए कदम बढ़ाए। अब यह नक्शे दुनिया के कई देशों को भेजे जाने की तैयारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.