Select Date:

IDF ने शरणार्थियों पर फायरिंग की इजराइली मंत्री बोले- सीजफायर हमास के लिए तोहफे जैसा

Updated on 14-12-2023 02:03 PM

इजराइल-हमास जंग का आज 68वां दिन है। अल जजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने गाजा के लोगों को गोलियां मारी हैं। एक फिलिस्तीनी ने कहा- इजराइली सैनिक तेजी से शादिया अबू गजाला स्कूल में घुसे। यहां फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। सैनिकों ने सभी को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां मार दीं।

7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में अब तक गाजा के 18 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के हमले में 1200 इजराइली मारे गए थे।

उधर, इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर एली कोहेन का कहना है कि सीजफायर हमास के लिए गिफ्ट की तरह होगा। इससे उसे वापस सिर उठाने का समय मिल जाएगा। 13 दिसंबर को UN में सीजफायर प्रस्ताव पास होने के बाद इजराइली वित्त मंत्री का यह बयान सामने आया है।

सपोर्ट के बिना भी जंग जारी रहेगी
फाइनेंस मिनिस्टर एली केहेन का बाइडेन की चेतावनी पर कहना है कि सपोर्ट के बिना भी जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा- ग्लोबल सपोर्ट मिले या न मिले हमास के खिलाफ जंग जारी रहेगी। उसका खात्मा जरूरी है। दरअसल, 13 दिसंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी थी।

बाइडेन ने कहा था- गाजा में लगातार हमले करने की वजह से इजराइल ग्लोबल सपोर्ट खो रहा है। PM नेतन्याहू को जंग में रुख बदलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो इसका असर आने वाले समय में ठीक नहीं होगा।

अमेरिकी बंधकों के परिवारों से मिले बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज सुबह व्हाइट हाउस में उन परिवारों से मुलाकात की, जिनके परिजन गाजा में आतंकी संगठन हमास की कैद में हैं। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की बुधवार रात जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रेसिडेंट बाइडेन और गाजा में हमास की कैद में मौजूद बंधकों के परिजनों की मुलाकात जल्दबाजी में तय की गई।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि गाजा पर जबरदस्त बमबारी और ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर अब इजराइल और अमेरिका के बीच दूरियां बढ़ने के इशारे मिलने लगे हैं। पहली बार बाइडेन ने इजराइल की खुली आलोचना की और उसे सब्र से काम लेने की सलाह दी। बाइडेन के पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मान चुके हैं कि अमेरिका से मतभेद हैं।

इजराइल को बड़ा नुकसान

  • इजराइली सेना ने बुधवार को माना कि मंगलवार को जंग के दौरान उसे 10 सैनिक गंवाने पड़े। 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद के इजराइल के एक दिन में सबसे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं।
  • इतने सैनिक मारे जाने के बाद इजराइल ने गाजा पर हमले और तेज कर दिए। नेतन्याहू ने खुद मंगलवार को साफ तौर पर कहा था कि इजराइल के लिए यह 1948 की तरह ही वजूद की जंग है और अगर इस बार हमास को छोड़ दिया तो इजराइल पर खतरा दोगुना हो जाएगा।
  • इजराइली मिलिट्री रेडियो की रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को 9 सैनिक शाजाइए इलाके में मारे गए। इसके बाद एक सैनिक एक घर पर रेड के दौरान फायरिंग की चपेट में आ गया। इसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
  • लेबनान पर शिकंजा कसा

    • IDF ने 13 दिसंबर को साफ कर दिया कि वो अब गाजा बॉर्डर की तरह ही दक्षिणी सीमा पर लेबनान पर हमले तेज कर चुका है। इजराइली सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हिजबुल्लाह ने इजराइली शहरों को निशाना बनाकर बहुत बड़ी गलती की है और अब उसके ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा। इसके लिए IDF की एक ज्वॉइंट कमांड तैयार की गई है। हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन की जिम्मेदारी इसे ही सौंपी गई है।
    • कुछ खबरों में कहा गया है कि लेबनान बॉर्डर पर हिजबुल्लाह इसलिए ज्यादा हमले कर रहा है ताकि IDF को यहां फंसाकर रखा जाए और इसका फायदा हमास उठाए। हमास को ईरान में बने हथियार भी हिजबुल्लाह की मदद से ही मिलने का शक है।
    • 'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
      हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

      वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.